दिवाली फेस्टिव पर Reliance Jio अपने वाई-फाई यूजर्स को धांसू आफर दिया है। Reliance Jio के JioHome ग्राहकों को दस माह के रिचार्ज पर पांच माह का अतिरिक्त मुफ्त सर्विस दी जाएगी। ऐसे में एक बार दस माह का रिचार्ज करने के बाद 15 माह तक जिया की सुविधाओं का भरपूर आनंद ले सकते है।
Reliance Jio ने इस स्कीम को ग्राहक के आसानी के लिए बनाई गई है और इस स्कीम का लाभ लेने के लिए ग्राहक को किसी भी रिटल सेंटर या स्टोर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि उसके रजिस्ट्रड नंबर से केवल एक मिस काल पर इस सुविधा का फायदा मिल जाएगा। ऐसे में Reliance Jio द्वारा यह आफर केवल दिवाली फेस्टिव पर दिया है, इसलिए समय रहते इस आफर का लाभ उठाना चाहिए, ताकि दस माह के खर्च पर 15 माह तक आनंद ले सकेंगे और पांच माह की उनकी सीधी बचते होने वाली है।
नए और पुराने यूजर्स के लिए कंपनी ने दिया अलग-अलग आफर
Reliance Jio ने यह आफर अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए दिया गया है। जबकि अगर आप नया ग्राहक बनना चाहते है तो कंपनी ने इसके लिए अलग से आफर दिया गया है। नए ग्राहक के लिए दो माह के प्लान के साथ 1 महीने की अतिरिक्त सर्विस दी जा रही है। यानी दो माह का रिजार्ज करवाने पर तीन माह तक सर्विस चलेगी।
10 महीने पर मिलेगी पांच माह की अतिरिक्त सर्विस
Reliance Jio द्वारा दिवाली आफर पर अपने पुराने यूजर्स को तोहफा दिया है। हर महीने 666 रुपये के हिसाब से 10 महीने का JioHome रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 15 महीने तक अनलिमिटेड सुविधा मिलने वाली है। अगर आप दस माह का रिचार्ज करवाते है तो अगले पांच माह कोई भी अतिरिक्त चार्ज दिए बना ही इसका लाभ उठा सकते है।
Reliance Jio के पांच माह के आफर को ऐसे करें क्लेम
इसके पहले स्टेप में JioHome कनेक्शन में जो नंबर रजिस्टर्ड है उसका प्रयोग करना है। उस नंबर के माध्यम 8219582195 नंबर पर मिस्ड काल करनी है। मिस्ड काल करते ही अपने मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा। इसके बाद उस मैसेज के रुल्स को अनुसार आगे का प्रोसेस करना है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप इस ऑफर के तहत मिलने वाले 5 महीने के अतिरिक्त फायदे का क्लेम कर सकेंगे।
नए JioHome ग्राहकों को भी मिलेगा ये फायदा
JioHome के नए ग्राहकों के लिए कंपनी की तरफ से अलग प्लान पेश किया है। इस डील के तहत नए ग्राहकों को 2 महीने के JioHome प्लान के साथ 1 महीने की अतिरिक्त सर्विस मुफ्त मिल रही है। यानी ग्राहक 2 महीने का प्लान लेकर कुल 3 महीने तक सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऑफर में 100Mbps इंटरनेट स्पीड वाला प्लान शामिल है। इसकी कीमत 2,122 रुपये है।
JioHome पर ग्राहको को यह दी रही सुविधा
JioHome कनेक्शन पर ग्राहको को कई आफर दिए जा रहे है। इसमें ग्राहकों को इंटरनेट के साथ लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे घर के अलग-अलग सदस्य अपनी पसंद के हिसाब से इंटरनेट और मनोरंजन का फायदा उठा सकते हैं।