Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Vande Bharat train : अब 8 घंटे में पूरा होगा भोपाल से लखनऊ का सफर, 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन जल्द होगी शुरू

Vande Bharat train : अब 8 घंटे में पूरा होगा भोपाल से लखनऊ का सफर, 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन जल्द होगी शुरू

देश के यात्रियों के यात्रियों को नई वंदेभारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। इसमें देश के व्यस्त मार्गों में जाना जाने वाला भोपाल से लखनऊ मार्ग पर इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। भोपाल रेल मंडल ने बोर्ड को सूचना भेजी है जिसमें बताया गया है कि हबीबगंज पिट लाइन और कोचिंग डिपो बनकर पूरी तरह से तैयार है।

जहां नई तकनीक से ट्रेनों का मेंटनेंस कम समय में किया जा सकेगा। इससे पहले जुलाई महीने में रेलवे ने जरूरी संसाधन पूरे करने की शर्त के साथ इस ट्रेन को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। भोपाल रेलवे को उम्मीद है कि जनवरी तक लखनऊ वंदे भारत का नया रैंक भोपाल आ जाएगा। इसी के साथ रेलवे बोर्ड से शेड्यूल जारी किया जाएगा।

भोपाल से अभी पांच बंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। भोपाल और लखनऊ के बीच मौजूदा ट्रेनों से लखनऊ की यात्रा में अभी 12 घंटे का वक्त लगता है। वंदे भारत ट्रेन से ये सफर 8 घंटे में ही पूरा हो जाएगा। भोपाल-लखनउ के बीच चलने वाली यह ट्रेन 20 कोच वाली होगी।

पूर्व में इस ट्रेन को 16 कोच के साथ चलाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन यात्रियों की सुविधा और संख्या को देखकर कोच की संख्या 20 करने का निर्णय लिया जा रहा है। भोपाल से पहले ही नई दिल्ली, उज्जैन, जबलपुर, नागपुर और रीवा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही है।

यात्रियों को मिलेगा सुपरफास्ट सफर

रेलवे विभाग द्वारा ट्रेनों के शेड्यूल व नेटवर्क को बढ़ाया जा रहा है। अब एमपी की राजधानी भोपाल से यूपी की राजधानी लखनऊ तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इससे दोनों राज्यों के यात्रियों को फायदा मिलने वाला है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर से भरतपुर के बीच रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत, 6 नवंबर से जयपुर-बयाना एक्सप्रेस सफर बनाएगी आसान