Jaipur News: जयपुर शहर में आज बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग शिफ्टों में सुबह 10:00 से शाम 6:00 तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान विद्युत विभाग द्वारा 50 से अधिक कॉलोनियों में अलग-अलग शिफ्टों के दौरान मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। विद्युत विभाग द्वारा जारी की सूचना के अनुसार शहर की किशन कॉलोनी, जैन नसियां रोड, सुनीता कॉलोनी, माल की ढाणी, राज नगर और महादेव कॉलोनी सहित 30 से अधिक क्षेत्रों में सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 7 घंटे का पावर कट दिया जाएगा। इसके अलावा कई क्षेत्रों में चार-चार घंटे के पावर कट की भी सूचना जारी की गई है।
इन कॉलोनियों में सुबह 7:00 से दोपहर 2:00 तक रहेगी बिजली गुल
जयपुर विद्युत निगम द्वारा जारी की सूचना के अनुसार आज 2 नवंबर को शहर की किशन कॉलोनी, जैन नसियां रोड, सुनीता कॉलोनी, माल की ढाणी, राज नगर, महादेव कॉलोनी, सांगानेर सिटी, सीटी बस स्टैंड, नगर निगम रोड, स्टेडियम के आसपास, तेजाजी का बाड़ा, सवाई माधोपुर पुलिया, अशोक विहार, चौघड़िया पेट्रोल पंप के आसपास, बागड़ों का बड़, मीणों की ढाणी, अनुकम्पा, सुखिया, प्रेम नगर, मुहाना ग्रामीण, मोहनपुरा रामपुरा रोड, कीरों की ढाणी, रूपाली ढाणी,कोकवास, एलएंडटी रोड, शिवराज कॉलोनी, मदरामपुरा बालाजी, मुहाना मंडी, केसर चौराहा, दादूदयाल नगर, पटेल नगर, मनोरिया वाला, ग्वार ब्राह्मण एवं आसपास का क्षेत्र में 7 घंटे इलेक्ट्रिसिटी आउटेज रहेगा।
इन क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा पावर कट
जयपुर में आज सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के चलते दीपक मार्ग, फतेह टीबा, जैन दादाबाड़ी, पॉपुलर प्रेस, एमडी रोड का कुछ भाग, मयूरा स्कूल, पद्मिनी होटल, मनवा जी का बाग, वैभव जैम्स, गंगवाल पार्क का कुछ भाग, बच्चा पार्क व आसपास का क्षेत्रों में चार घंटे का पावर कट दिया जाएगा।
इन क्षेत्रों में आज 5 घंटे रहेगी बिजली गुल
शहर में आज सुबह 11 से शाम 4 बजे तक हॉस्पिटल, झालाना गांव, राजपूत कॉलोनी, रिलायंस प्रेस, सेंट एंसलम स्कूल, नागर रेजिडेंसी, रूंगटा राधा स्वामी सत्संग भवन, खटीकों का मोहल्ला, गैस गोदाम व आसपास के क्षेत्र मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इन क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा शाम 4:00 बजे तक 5 घंटे के पावर कट की सूचना जारी की गई है।
इसके अलावा धोबियों का मोड़, बच्चा पार्क, आचार्य कृपलानी मार्ग, देहली अस्पताल, तिवारी जी का बाग, भौमियां जी की छतरी व आसपास के क्षेत्र में दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक 4 घंटे का इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिया जाएगा।


