Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर शहर में चारों दिशाओं में शिफ्ट हुए बस स्टैंड, कल से बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

जयपुर शहर में दीपावली के त्योहार पर कल 3 नवंबर से शुरू होकर 9 नवंबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में पूरी तरह से बदलाव रहेगा। इस दौरान स्लीपर बसों की एंट्री शहर में बंद होने के बाद प्रशासन द्वारा चारों दिशाओं में शिफ्ट किए गए बाहरी स्टैंड से ही इनका संचालन किया जाएगा।

Jaipur News
Jaipur News

Jaipur News: अगर आप भी जयपुर शहर की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि कल से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बदल जाएगी। दीपावली के त्योहार पर शहर को ट्रैफिक मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने स्लीपर बसों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अगर आप भी दिवाली के त्योहार पर स्लीपर बसों से घर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको शहर से बाहर शिफ्ट किए गए बस स्टैंड पर कह दिया ऑटो पड़कर जाना पड़ेगा।

बता दें कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए जाने के बाद अब पहले के स्थान पर यात्रियों को स्लीपर बस नहीं मिलेगी। प्रशासन द्वारा शहर में दिवाली के त्योहार पर लगातार बढ़ रही भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब आपको जयपुर शहर के चारों दिशाओं में शिफ्ट किए गए बस स्टैंड पर ही स्लीपर बसें देखने को मिलेगी।

3 से 9 नवंबर तक रहेगा ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

जयपुर शहर में दीपावली के त्योहार पर कल 3 नवंबर से शुरू होकर 9 नवंबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में पूरी तरह से बदलाव रहेगा। इस दौरान स्लीपर बसों की एंट्री शहर में बंद होने के बाद प्रशासन द्वारा चारों दिशाओं में शिफ्ट किए गए बाहरी स्टैंड से ही इनका संचालन किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव के बाद सबसे अधिक परेशानी सांगानेर, प्रताप नगर, जवाहर नगर, परकोटे और मानसरोवर के यात्रियों को हो सकती है।

यात्रियों का बस किराए से अधिक ऑटो-कैब पर हो सकता है खर्चा

जयपुर शहर में ट्रैफिक रूल्स में बदलाव के बाद 9 नवंबर तक इन क्षेत्रों के यात्रियों को शिफ्ट किए गए बस स्टैंड तक पहुंचाने के लिए ऑटो-कैब पर 300 से लेकर 500 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं कोटा का रोडवेज किराया करीब 260, दिल्ली का बस टिकट 380 रुपए और स्लीपर का किराया लगभग 800 रुपए, बूंदी का 249 और सीकर का 141 रुपए से शुरू है। ऐसे इन शहरों तक बस में सफर करने के दौरान लगने वाले किराए से अधिक यात्रियों को जयपुर शहर में शिफ्ट किए गए बस स्टैंड तक पहुंचाने के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

इन जगहों पर शिफ्ट किए गए हैं नए बस स्टैंड

जयपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव के बाद चारों दिशाओं में नए बस स्टैंड शिफ्ट कर दिए गए हैं। अब 9 नवंबर तक सीकर रोड पर विद्याधर नगर स्टेडियम, टोंक रोड पर पुराने बाईपास, बी-2 बाईपास क्लोवरलीफ के नीचे से, दिल्ली-आगरा के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में बजरी मंडी बस स्टैंड सर्किल के पास से और अजमेर रोड पर भांकरोटा स्थित हीरापुरा बस स्टैंड स्लीपर बसों का संचालन किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली सामूहिक विवाह सम्मेलन: ठाकुर विनोद सिंह ने 1.51 लाख की सहायता राशि देकर बढ़ाया समाज का मान