Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पश्चिमी से पूर्वी जयपुर तक मिलेगी अब सीधी कनेक्टिविटी, एलिवेटेड ट्रैक तैयार होने के बाद मेट्रो स्टेशन का काम हुआ शुरू

मानसरोवर से अजमेर रोड के बाईपास तक बनने वाली मेट्रो के 2 किमी लंबे एलिवेटेड ट्रैक के सभी पिलर और आई-गर्डर डालने का काम पूर्ण होने के बाद स्टेशन का काम भी शुरू कर दिया गया है। मानसरोवर से अजमेर रोड के 200 फीट बाईपास तक वर्तमान में सड़क मार्ग से सफर करने के दौरान तकरीबन एक घंटे का समय लगता है। वहीं मेट्रो के इस एलिवेटेड ट्रैक के शुरू होने से तय होने यह सफर 1 घंटे से घटकर मात्र 35 मिनट का रह जाएगा।

Jaipur Metro
Jaipur Metro

Jaipur Metro: राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में पश्चिम दिशा से पूर्वी दिशा तक यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए मेट्रो की अच्छी खबर सामने आई है। जयपुर शहर में 2 किलोमीटर लंबा पिलरों का एलिवेटेड ट्रैक तैयार हो चुका है। पेट्रोल विभाग द्वारा अब इस रोड पर स्टेशन का काम शुरू कर दिया गया है। दोनों प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद लाखों यात्रियों का पश्चिम जयपुर से पूर्वी जयपुर तक सफर आसान हो जाएगा। मेट्रो के इस एलिवेटेड ट्रैक के शुरू होने से मानसरोवर से ट्रांसपोर्ट नगर तक यात्रियों को मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य जून 2027 तक रखा गया है। सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट के तहत मेट्रो के विस्तार के लिए 400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

35 मिनट में तय होगी 1 घंटे की दूरी

राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में निर्माणाधीन एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक शुरू होने से शहर के रहवासियों को समय समय की बचत होने के साथ सफर भी आसान हो जाएगा। बता दें कि मानसरोवर से अजमेर रोड के बाईपास तक बनने वाली मेट्रो के 2 किमी लंबे एलिवेटेड ट्रैक के सभी पिलर और आई-गर्डर डालने का काम पूर्ण होने के बाद स्टेशन का काम भी शुरू कर दिया गया है। मानसरोवर से अजमेर रोड के 200 फीट बाईपास तक वर्तमान में सड़क मार्ग से सफर करने के दौरान तकरीबन एक घंटे का समय लगता है। वहीं मेट्रो के इस एलिवेटेड ट्रैक के शुरू होने से तय होने यह सफर 1 घंटे से घटकर मात्र 35 मिनट का रह जाएगा।

फेज-1सी और फेज-1डी के विस्तार के बाद मेट्रो का सफर बढ़कर हो जाएगा 18 किलोमीटर

जयपुर शहर में मेट्रो के विस्तार के लिए चल रहे फेज-1सी और फेज-1डी की निर्माण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मेट्रो का सफर 11.98 किमी से बढ़कर 18 किलोमीटर हो जाएगा। वहीं मेट्रो स्टेशनों की संख्या 11 से बढ़कर 14 हो जाएगी। मेट्रो का विस्तार होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़कर तकरीबन 1.10 लाख तक पहुंचने का अनुमान है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Special Train : हरियाणा, पंजाब से बिहार, बंगाल जाने वालों के लिए खुशखबरी, 5 नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी