Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Roadways E-bus Service : अब एसी इलेक्ट्रिक बसों में सफर करेंगे ग्रामीण, रेवाड़ी को दिवाली पर 5 ई बसों का मिलेगा बड़ा तोहफा

Roadways E-bus Service : अब एसी इलेक्ट्रिक बसों में सफर करेंगे ग्रामीण, रेवाड़ी को दिवाली पर 5 ई बसों का मिलेगा बड़ा तोहफा

हरियाणा रोडवेज द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा चलाने का प्लान बनाया है। जहां पर जिले के हिसाब से सरकार द्वारा नई इलेक्ट्रिक बस दी जा रही है। रेवाड़ी जिले के ग्रामीण यात्रियों और इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईनीयू) मीरपुर जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए दिवाली का त्योहार दोहरी खुशी लेकर आ रहा है। प्रदूषण मुक्त और आरामदायक सफर को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग दिवाली तक रेवाड़ी डिपो के बेड़े में 5 नई आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें (ई-बसें) शामिल करने जा रहा है। इन बसों के आने से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि ग्रामीण अंचल के यात्रियों को पहली बार वातानुकूलित (एसी) बसों में सफर करने का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

विभाग की योजना के अनुसार इन 5 नई ई-बसों को मुख्य रूप से रेवाड़ी से मीरपुर यूनिवर्सिटी रूट और जिले के प्रमुख व अधिक सवारों वाले ग्रामीण रूटों पर उतारा जाएगा। मीरपुर रूट पर बसों के फेरे बढ़ने से रोजाना सफर करने बाले सैकड़ों विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को समय कॉलेज-यूनिवर्सिटी पहुंचने में बड़ी सहूलियत मिलेगी और उन्हें निजी वाहनों या ओवरलोड वाहनों के धक्कों से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही बड़े ग्रामीण रूटों पर भी दैनिक सवारियां इन बसों में एसी में बैठकर सफर कर सकेंगी।

रेवाड़ी रोडवेज महाप्रबंधक निरंजन शर्मा ने बताया कि दिवाली के शुभ अवसर तक रेवाड़ी डिपो को 5 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने की पूरी-पूरी संभावना है। इन बसों के बेड़े में शामिल होते ही इन्हें मीरपुर यूनिवर्सिटी रूट और यात्रियों की अधिक संख्या वाले प्रमुख ग्रामीण मार्गों पर चलाया जाएगा। शुरुआती बसों की चार्जिंग व्यवस्था वर्तमान बस अड्डे में की गई है। जल्द ही बसें सड़क पर उतरेंगी, जिससे छात्रों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

45 बसें मिलेंगी, लेकिन नए भवन में आएंगी बाकी बसें

परिवहन विभाग (रोडवेज) के अधिकारियों के अनुसार, रेवाड़ी डिपो को कुल 45 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी तय हुई हैं। शुरुआती 5 बसों का सफल संचालन किया जा रहा है, जिन्हें रेवाड़ी से बावल रूट पर चलाया जा रहा है। अब इन 5 नई इलेक्ट्रिक बसों का भी संचालन किया जाएगा। इसके बाद, बाकी बची 40 नई इलेक्ट्रिक बसें सीधे सेक्टर-12 में बन रहे नए आधुनिक बस स्टैंड परिसर में ही आएंगी। नए बस अड्डे में 13.96 करोड़ रुपये की लागत से 3 एकड़ में एक साथ 170 ई-बसों की क्षमता वाला चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जा रहा है।

वर्तमान बस अड्डे में होगी चार्जिंग, बाकी 40 बसें नए परिसर में आएंगी

इन 5 नई बसों की चार्जिंग को लेकर विभाग ने अस्थाई इंतजाम पूरे कर लिए हैं। जब तक सेक्टर-12 स्थित नया बस अड्डा पूरी तरह बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक इन 5 इलेक्ट्रिक बसों को सर्कुलर रोड स्थित वर्तमान (पुराने) बस अड्डे में स्थापित किए गए चार्जिंग पॉइंट पर ही चार्ज किया जाएगा। बता दें, पहले से विभाग के पास 5 इलेक्ट्रिक बसें मौजूद हैं, जिन्हें यहीं चार्ज किया जाता है। इनके आने से इन्हें भी यहीं चार्ज किया जाएगा। जिससे कुल इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढकर 10 हो जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Special Train : हरियाणा, पंजाब से बिहार, बंगाल जाने वालों के लिए खुशखबरी, 5 नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी