DA Hike: हरियाणा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार ने दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के ऐसे लाखों कर्मचारी, पेंशनभोगी जो केंद्र सरकार के अधीन आते हैं उन्हें अब 3% बढ़ोतरी के साथ 63% महंगाई भत्ता मिलेगा। कई राज्य सरकारों द्वारा महंगाई भत्ते यानी DA में वृद्धि करने के बाद केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों व वेतनभोगियों को दिवाली का गिफ्ट दे दिया है। केंद्र सरकार ने डीए में 3 प्रतिशत वृद्धि का फैसला लिया है।
सरकार के इस फैसले से हरियाणा प्रदेश के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। एक सटीक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन एक अनुमान के अनुसार हरियाणा प्रदेश से लाखों की संख्या में कर्मचारी और पेंशनभोगी केंद्र सरकार के अधीन काम कर रहे हैं। ऐसे में सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का लाभ अब इन कर्मचारियों को मिलना शुरू हो जाएगा। हरियाणा राजस्थान सहित तकरीबन 1.16 करोड़ कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का सीधा लाभ मिलेगा।
DA वृद्धि को लेकर हरियाणा, राजस्थान सहित पूरे देश के केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में पिछले कुछ समय से बार-बार होने वाली कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को इसकी घोषणा की उम्मीद और बढ़ गई थी।अब सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली का तोहफा मिल गया है। केंद्रीय सरकार ने बुधवार को कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA Hike) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में वृद्धि की घोषणा कर दी है।
जुलाई में बढ़ाना था केंद्रीय कर्मचारियों का डीए
केंद्र सरकार द्वारा साल में दो बार महंगाई के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ते की समीक्षा की जाती है, लेकिन इस बार जुलाई वाली घोषणा अभी तक बाकी थी। अब नवंबर में मिलने वाले अक्टूबर महीने के वेतन के साथ बढ़े हुए DA और ऐरियर का लाभ मिलेगा। हालांकि कर्मचारियों की ओर से उम्मीद लगाई जा रही थी कि महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी, लेेकिन इसमें 3 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। इससे देश भर के कर्मचारियों को महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी।


