Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर, सहित देश के 16 शहरों के लिए शुरू हुई जेवर से उड़ाने, रविवार को उदयपुर के लिए उड़ी पहली फ्लाइट

जयपुर, सहित देश के 16 शहरों के लिए शुरू हुई जेवर से उड़ाने, रविवार को उदयपुर के लिए उड़ी पहली फ्लाइट

Udaipur News: उत्तर प्रदेश के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जयपुर, उदयपुर, चंडीगढ़, कोलकाता सहित देश के 16 शहरों के लिए उड़ाने शुरू हो चुके हैं। रविवार को जेवर एयरपोर्ट से जुड़ने वाले शहरों की लिस्ट में उदयपुर 16वां शहर बन गया है। इससे पहले जेवर एयरपोर्ट से

मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ और भोपाल सहित बरेली, किशनगढ़ और चंडीगढ़ शामिल है। हालांकि, देहरादून, धर्मशाला, जम्मू, अमृतसर और पंतनगर शहर के लिए उड़ाने शुरू हो चुके हैं। उदयपुर के लिए जेवर से रविवार, 25अक्टूबर से इंडिगो एयरलाइन द्वारा नियमित फ्लाइट शुरू कर दी गई है।

राजस्थान प्रदेश के उदयपुर सिटी से एयर यात्रियों का दिल्ली एनसीआर और यूपी का सफर आसान बनाने के लिए एयरलाइन द्वारा उदयपुर एयरपोर्ट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच सीधी फ्लाइट सेवा शुरू की है। यह फ्लाइट सेवा दोनों शहरों को जोड़ने के लिए जेवर एयरपोर्ट से उदयपुर सिटी के बीच इस रविवार 25 अक्टूबर को UP के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar airport) के लिए शुरू की गई है।

एयरलाइन द्वारा जेवर एयरपोर्ट को देश के नए शहरों से जोड़ने की दिशा में तेज गति से कार्य किया जा रहा है। इस फ्लाइट के शुरू होने से दिल्ली एनसीआर और यूपी पर्यटकों का झीलों के शहर उदयपुर सिटी का सफर आसान हो जाएगा।

जेवर एयरपोर्ट उदयपुर सिटी के बीच रविवार को दोपहर 1:30 बजे भरी पहली फ्लाइट ने उड़ान

विंटर सीजन और पर्यटकों की मांग को देखते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रविवार, 25अक्टूबर को उदयपुर के लिए इंडिगो एयरलाइन ने अपनी पहली सेवा शुरू कर दी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ऑफिशल वेबसाइट के अनुसार जयपुर सहित 15 शहरों के लिए जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स उड़ान भर रही थी इस लिस्ट में उदयपुर सिटी 16वें शहर के रूप में शामिल हो गया है।

उदयपुर सिटी के लिए जेवर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 1:30 बजे पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी और झीलों की नगरी उदयपुर से जेवर एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट में रात 8 बजे आगमन किया। गौरतलब है कि हाल ही में इंडिगो एयरलाइन ने पिछले दिनों चंड़ीगढ़ के लिए और 01 अक्टूबर से कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू की थी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस थर्मल प्लांट में लगेगी 800 मेगावाट की नई यूनिट, बिजली आपूर्ति को मिलेगी नई मजबूती