HKRNL Employee Salary : हरियाणा के विभिन्न बोर्ड, निगमों में कार्यरत एचकेआरएनएल कर्मचारियों का सरकार ने वेतन बढ़ाने की तैयारी कर ली है। प्रदेश में लगभग 1.20 लाख कर्मचारी एचकेआरएनएल के तहत कार्यरत है। इन कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग द्वारा वित्त विभाग व मानव संसाधन विभाग को प्रस्ताव भेजा था।
जहां पर दोनों विभागों द्वारा कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की मोहर लगा दी है। अब यह फाइल मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास जाएगी। सीएम नायब सैनी पहले ही एचकेआरएनएल कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे चुके हैं। ऐसे में माना जाए तो एचकेआरएनएल कर्मचारियों को जल्द ही बढ़े हुए वेतन का लाभ मिल सकता है।
इसके लिए कभी भी एचकेआरएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की तरफ से वेतन बढ़ाने के आदेश जारी हो सकते है। हालांकि एचकेआरएनएल का वेतन उनके जिलों की श्रेणियों और कर्मचारियों के लेवल के हिसाब से बढ़ेगा। यह वेतन 820 रुपये से 1540 रुपये तक मासिक बढ़ सकता है।
एचकेआरएनएल को अब कितनी मिलेगी सैलरी?
एचकेआरएनएल को बढ़े हुए वेतन का लाभ जुलाई 2026 से मिलेगा। ऐसे में कर्मचारियों का वेतन अगर अब बढ़ता है तो उनको एरियर का भी लाभ मिलेगा। वेतन में प्रस्तावित संशोधन के अनुसार प्रथम कैटेगरी के जिलों में लेवल-1 के पांच साल तक के अनुभव वाले कर्मचारियों को 21 हजार 950, दस साल तक पुराने कर्मचारियों को 24 हजार 150 और इससे अधिक अनुभव वाले कर्मचारियों को 26 हजार 340 रुपये मिलेंगे।


