Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कल इन जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल, प्रशासन ने विशेष अवकाश के आदेश किए जारी

कल इन जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल, प्रशासन ने विशेष अवकाश के आदेश किए जारी

School Closed: स्कूली बच्चों के लिए छुट्टी को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। कल 23 अक्टूबर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ और गाजियाबाद जिले में जिला प्रशासन ने एमएलसी चुनाव के बीच सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में एक दिन के विशेष अवकाश के आदेश जारी किए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार 23 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रदेश के लखनऊ और गाजियाबाद जिले में एमएलसी चुनाव के कारण सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में के साथ कॉलेजों में भी अवकाश रहेगा। 23अक्टूबर, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य में मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद के चुनाव के लिए होने जा रहे मतदान को देखते हुए गाजियाबाद जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। गाजियाबाद के साथ कल प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार कल जिले में नर्सरी से लेकर 12वीं तक सीबीएसई और आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के सर्वजनिक कॉलेज स्कूल बंद रहेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए गए आदेशों को सभी स्कूलों को कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। बता दे की यूपी में कल 23 अक्टूबर को विधान परिषद के मेरठ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु होने वाले मतदान के चलते जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी का फैसला लिया है।

कल इन जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल, प्रशासन ने विशेष अवकाश के आदेश किए जारी

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

36 महिने में बनकर तैयार होगा जयपुर मेट्रो कॉरिडोर, चार पैकेज में होगा निर्माणकार्य पुरा