Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

करनाल, गुरुग्राम सहित 20 जिलों में ब्लैकआउट से मचा हाहाकार, विज बोले, प्राइवेटाइजेशन का फैसला सरकार का नहीं

करनाल, गुरुग्राम सहित 20 जिलों में ब्लैकआउट से मचा हाहाकार, विज बोले, प्राइवेटाइजेशन का फैसला सरकार का नहीं

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में आज से शुरू हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर प्रदेश के 20 जिलों में फैल गया है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते करनाल गुरुग्राम सहित 20 जिलों में हुए ब्लैकआउट के बाद हाहाकार मचना शुरू हो गया है। फतेहाबाद में बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली घरों में पहुंच गए हैं। वहीं भिवानी जिले में बिजली ठीक करने हेतु ट्रांसफार्मर पर चढ़ने से एक किसान की मौत होने की खबर भी सामने आई है।

प्रदेश के करनाल और फरीदाबाद जिले में लोग ने बिजली सप्लाई ठप्प होने के बाद सड़कों पर उतर आए हैं और जाम लगा दिया है। फरीदाबाद और जींद जिले में बुधवार देर रात से ही बिजली व्यवस्था ठप्प पड़ी है। बिजली मंत्री अनिल विज के विधानसभा क्षेत्र अंबाला कैंट के कई क्षेत्रों में लगभग 20 घंटे से बिजली सप्लाई बंद है। कुंडली और राई के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद होने से उद्योगों का उत्पादन प्रभावित हो गया है।

ताजा जानकारी के अनुसार प्रदेश के पानीपत, पंचकूला, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, यमुनानगर और अंबाला, गुरुग्राम, हिसार, हांसी, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, झज्जर, फरीदाबाद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार सहित 20 जिलों में बिजली सप्लाई व्यवस्था बाधित होने से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं।

गुरुग्राम और नूंह जिले में प्राइवेटाइजेशन करना सरकार का फैसला नहीं - अनिल विज

हरियाणा सरकार में बिजली मंत्री अनिल विजय ने प्रदेश में बिजली कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कुछ नासमझ लोग का कहना हैं कि सरकार ने प्राइवेटाइजेशन किया है, पर ऐसा नहीं है। यह फैसला सरकार ने नहीं, बल्कि विनियामक आयोग ने लिया है। सरकार तो इस फैसले को वापस लेने के लिए विनियामक आयोग से अपील कर रही है।

अगर किसी को समझ नहीं है तो उसे कानून पढ़ना चाहिए। मंत्री विज ने हड़ताल पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि हमने सारे इंतजाम कर लिए हैं। प्रदेश में बिजली कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल बेवजह है। उन्होंने कहा कि हमने बिजी बिजली के निजीकरण के लिए कोई आवेदन नहीं मांगा था, लेकिन केंद्रीय एक्ट के तहत कोई भी व्यक्ति या कंपनी बिजली वितरण के लिए आवेदन कर सकता है।

सिरसा जिले में कई क्षेत्रों में 33 KV लाइन हुई ब्रेकडाउन

सिरसा जिले में कालांवाली और नाथूसरी-चोपटा क्षेत्र में 33 केवी लाइन सुबह से ब्रेकडाउन चल रही है।कालांवाली क्षेत्र में आज सुबह 7:00 बजे क्षेत्र में 33 केवी लाइन पर अचानक ब्रेकडाउन लगने से कई गांव में बिजली सप्लाई बंद हो गई है। इसके अलावा सुबह 11:00 से नाथूसरी-चोपटा ब्लॉक में भी 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से दर्जनों गांव में बिजली सप्लाई बंद पड़ी है।नाथूसरी-चोपटा ब्लॉक के गिगोरानी, कागदाना, राजपुरा साहनी, कुम्हारिया, गुसाईयाना, रामपुरा ढिल्लों और जमानियां सहित दर्जनों गांव में पिछले 10 घंटों से बिजली सप्लाई ठप्प पड़ी है।

जींद में 24 घंटों से लगातार ब्लैकआउट जारी

जींद जिले में देर रात लगा पावर कट अब भी जारी है। शहर में बिजली सप्लाई बंद हुए लगभग 24 घंटे हो चुके हैं। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बाद कल देर रात से लगातार 24 घंटे से जारी ब्लैक आउट के चलते शहर के रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु बिजली घरों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन की तैनाती की है। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों द्वारा गुरुग्राम और नूंह जिले सरकार द्वारा बिजली सप्लाई प्राइवेट कंपनी को देने के विरोध में आज से अगले 3 दिन हड़ताल करने का फैसला लिया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कल इन जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल, प्रशासन ने विशेष अवकाश के आदेश किए जारी