Jaipur Traffic Information : दशहरा पर्व पर रावण दहन के कार्यक्रम को देखते हुए जयपुर प्रशासन ने ट्रैफिक को डायवर्जन कर दिया है। अगर आप बाहर से आ रहे है तो इस रुट को देखे लेना चाहिए, अगर इन रुट पर फंस गए तो आपको लंबा चक्कर लगना पड़ सकता है।
जयपुर यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान तैयार किया है। जयपुर यातायात पुलिस ने आदर्श नगर, रामलीला मैदान, विद्याधर नगर स्टेडियम और शास्त्री नगर में यातायात डायवर्ट कर दिया है। इन आयोजन स्थलों के पास वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा।
यातायात पुलिस ने रोडवेज बसों का भी रुट बदला
जयपुर शहर में भीड़ नहीं लगे, इसके लिए रोडवेज की बसों का रुट भी बदल दिया है। दिल्ली रोड से आने-जाने वाली बसें चंदवाजी तिराहा, एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर 14, सीकर रोड, पानीपेच और कलक्ट्रेट सर्कल होते हुए सिंधी कैंप पहुंचेंगी। वहीं, आगरा रोड की बसें जवाहर नगर बायपास, ओटीएस चौराहा, गोपालपुरा, सहकार मार्ग और 22 गोदाम के रास्ते संचालित होंगी। पुलिस ने आमजन से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
इन मार्गों पर रुट को बदला
यातायात पुलिस द्वारा कई मार्गों के रुट को बदला है। यातायात पुलिस के अनुसार त्रिमूर्ति सर्कल से गोविंद मार्ग और गुरुद्वारा मोड़ से जाने वाले वाहनों को जेएनएल मार्ग, एमडी रोड और घाटगेट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
इसी तरह रामलीला मैदा के पास त्रिपोलिया टी पॉइंट, यादगार तिराहा और सांगानेरी गेट से आने वाले ट्रैफिक को छोटी चौपड़, टोंक रोड जौहरी बाजार की तरफ भेजा जाएगा। जरूरत पर एमडी रोड वन-वे होगी।
विद्याधर नगर स्टेडियम के पास बजरी मंडी सर्कल, पापड़ के हनुमानजी और क्रॉस मॉल से आने वाले वाहनों को परशुराम सर्कल व समानांतर मार्गों पर भेजा जाएगा।
शास्त्री नगर के पास गोयल अस्पताल तिराहा, नगर निगम तिराहा और राष्ट्रपति मैदान से साइंस पार्क जाने वाले वाहन वैकल्पिक रास्तों से निकलेंगे। जरूरत अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।


