Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

करोड़ों किसानों का इंतजार होगा खत्म, दिवाली से पहले आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, देखें अपडेट

करोड़ों किसानों का इंतजार होगा खत्म, दिवाली से पहले आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, देखें अपडेट

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का इंतजार कर रहा है किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। किसानों के मन में लगातार यही सवाल चल रहा है कि 24वीं किस्त की राशि कब आएगी। एक तरफ रवि फसलों की बुवाई का समय आ गया है वहीं दूसरी तरफ राशि नहीं आने से किसानों की परेशानियां बढ़ रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार दशहरा के बाद और दिवाली के पहले किसानों के खाते में दो ₹2000 की किस्त ट्रांसफर की जा सकती है हालांकि अभी इसको लेकर ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

जून में आई थी 23वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 23वीं किस्त जून 2026 में जारी की गई थी और अक्टूबर में पिछली किस्त आए 4 महीने हो जाएंगे। उम्मीद है कि दशहरा के बाद और दिवाली के पहले किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएं।

प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा 24 फरवरी 2019 को इस योजना की शुरुआत की गई थी। तब से हर साल तीन किस्तों में ₹6000 की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। हालांकि इस योजना की राशि पाने के लिए आपको कुछ जरूरी काम करना होगा।

ई केवाईसी करने वाले किसानों को ही मिलेगी राशि

आपने अभी तक भी अगर अपना ई केवाईसी का काम पूरा नहीं किया है तो आपको जल्द से जल्द ई केवाईसी का काम पूरा कर लेना चाहिए वरना आपके अकाउंट में पैसे नहीं आएंगे। इसके साथ ही साथ आपको जमीन का डाटा भी अपडेट करना होगा। पीएम किसान योजना से काफी अपात्र लाभार्थियों का नाम हटाया गया है ऐसे में अगर आपका नाम गलती से हट गया है तो आप ऑफिशल वेबसाइट पर अपील कर सकते हैं।

धोखाधड़ी से बचें

पीएम किसान योजना के नाम पर कई लिंक किसानों का मोबाइल पर भेजे जा रहे हैं जिस पर क्लिक करते ही अकाउंट का पैसा खत्म हो जाता है ऐसे में अगर आपके पास कोई ऐसा लिंक या फिर एसएमएस आता है तो सावधान रहने की जरूरत है। आपकी छोटी सी गलती आपको मुश्किलों में फंसा सकती है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान रोडवेज की दो शानदार बस सेवा, वाया हिसार होकर सीकर से चंडीगढ़ और बीकानेर से दिल्ली नई बस सेवा शुरू