Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड योजना में आज आवेदन हुए शुरू, जयपुर, भिवाड़ी और किशनगढ़ में 313 मकान का होगा आवंटन

मुख्यमंत्री द्वारा आज देर रात लॉन्च की गई राजस्थान हाउसिंग बोर्ड योजना के तहत सरकार किशनगढ़, जयपुर और भिवाड़ी 313 मकान का आवंटन करेगी। इसके लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मकान या फ्लैट्स के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे।

RAJASTHAN HOUSING BOARD SCHEME
RAJASTHAN HOUSING BOARD SCHEME

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज 313 मकान के आवंटन हेतु राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की तीन योजनाओं को लांच किया है। मुख्यमंत्री द्वारा आज देर रात लॉन्च की गई राजस्थान हाउसिंग बोर्ड योजना के तहत सरकार किशनगढ़, जयपुर और भिवाड़ी 313 मकान का आवंटन करेगी। इसके लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मकान या फ्लैट्स के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। इनमें से 90 मकान स्वतंत्र और अन्य मल्टी स्टोरी फ्लैट्स बनाने की योजना है। इस योजना के तहत भिवाड़ी में बनने जा रहे 77 एमआईजी और एचआईजी फ्लैट्स की अनुमानित लागत 39 लाख से 50 लाख और 63.5 लाख रखी गई है। इस योजना के तहत अजमेर जिले के किशनगढ़ में 90 स्वतंत्र मकान बनाए जाएंगे।

जयपुर के प्रताप नगर में बनेंगे 146 मल्टी स्टोरी फ्लैट्स

मुख्यमंत्री ने जयपुर शहर में बनने जा रहे 146 मल्टी स्टोरी फ्लैट्स की योजना को लॉन्च किया है। सरकार की इस योजना के तहत जयपुर शहर के प्रताप नगर, सेक्टर 28 में मल्टी स्टोरी फ्लैट बनाए जाएंगे। मल्टी स्टोरी फ्लैट की योजना के तहत 14 मंजिला इमारत में 146 फ्लैट बनाए जाएंगे। इस योजना के अनुसार फ्लैटों की अनुमानित कीमत को दो हिस्सों में रखा गया है। सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत बनने जा रहे फ्लैट्स की कीमत 1 करोड़ 5 लाख रुपए और 74 लाख रुपए रखी गई है। फ्लैट्स खरीदने वालो से लगभग ढाई साल में किश्तों में पूरा पैसा लिया जाएगा।

पत्रकारों के लिए बनेंगे 174 फ्लैट्स

जयपुर शहर के जगतपुरा इंदिरा नगर में पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा नए फ्लैट्स बनाने की घोषणा की गई है। UDH मंत्री जाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जयपुर शहर के जगतपुरा इंदिरा नगर में पत्रकारों के लिए राजस्थान सरकार 174 फ्लैट्स का निर्माण करेगी। इस योजना के तहत फ्लैट्स का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान हाउसिंग बोर्ड द्वारा अजमेर के पास किशनगढ़ में स्वतंत्र आवास का निर्माण किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में बनेंगे मल्टी स्टोरी फ्लैट, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी योजना को हरी झंडी