गुजरात और यूपी से राजस्थान की एयर कनेक्टिविटी होगी मजबूत, जयपुर से लखनऊ और सूरत के लिए शुरू हुई रेगुलर फ्लाइट
जयपुर से गुजरात राज्य के सूरत शहर और उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ के बीच पहले चुनिंदा फ्लाइट्स ही उड़ान भरती थी। जिस वजह से इन शहरों की यात्रा करने के लिए एयर यात्रियों को सप्ताह में चार दिन ही सफर करने का मौका मिलता था।
गुजरात और यूपी से राजस्थान की एयर कनेक्टिविटी होगी मजबूत
Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश के यात्रियों का गुजरात और उत्तर प्रदेश राज्य का सफर अब पहले से बेहतर हो जाएगा। जयपुर से गुजरात राज्य के सूरत शहर और उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ के बीच पहले चुनिंदा फ्लाइट्स ही उड़ान भरती थी। जिस वजह से इन शहरों की यात्रा करने के लिए एयर यात्रियों को सप्ताह में चार दिन ही सफर करने का मौका मिलता था।
लेकिन अब इंडिगो एयरलाइंस द्वारा फेस्टिवल सीजन और यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए जयपुर से सूरत और लखनऊ के बीच रेगुलर फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया गया है। इंडिगो एयरलाइन द्वारा जयपुर से दोनों शहरों के बीच फ्लाइट्स की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के बाद अब जयपुर एयरपोर्ट से सूरत और लखनऊ शहर के लिए सफर करने हेतु चुनिंदा दोनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
जयपुर, सूरत और लखनऊ के बीच इस प्रकार रहेगा एयर शेड्यूल
इंडिगो एयरलाइंस द्वारा जयपुर एयरपोर्ट से सूरत और लखनऊ के बीच फ्लाइट्स की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने और रेगुलर फ्लाइट शुरू करने के बाद शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इंडिगो एयरलाइन के नए शेड्यूल के अनुसार दोपहर 2:00 बजे प्रतिदिन जयपुर से लखनऊ के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7482 उड़ान भरेगी।
बता दें कि पहले यह फ्लाइट सत्ता में केवल चार दिन ही चलती थी अब इसे रेगुलर कर दिया गया है। सूरत के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6851 अब सप्ताह में 7 दिन उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट से दोपहर 2:05 पर सूरत के लिए रवाना होगी। यह फ्लाइट भी पहले सप्ताह में केवल चार दिन ही जयपुर और सूरत के बीच यात्रियों का सफर आसान बनाती थी। अब इसे रेगुलर कर दिया गया है।
राजस्थान की गुजरात और उत्तरप्रदेश से एयर कनेक्टिविटी होगी मजबूत
इंडिगो एयरलाइन द्वारा जयपुर से सूरत और लखनऊ शहर के लिए फ्लाइट्स की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने से यात्रियों का सफर तो आसान होगा ही होगा, साथ ही साथ राजस्थान प्रदेश की गुजरात राज्य और उत्तर प्रदेश राज्य से एयर कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
इंडिगो एयरलाइन द्वारा जयपुर से सूरत और लखनऊ के बीच सप्ताह में आठ की जगह 14 फ्लाइट शुरू करने की योजना को औद्योगिक और व्यापारिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि कि राजस्थान प्रदेश के व्यापारियों और उद्योगपतियों का लखनऊ और गुजरात के सूरत शहर में बड़ी मात्रा में कारोबार फैला हुआ है। तीनों बड़े शहरों के बीच रेगुलर फ्लाइट शुरू होने से अब व्यापारियों और उद्योगपतियों का सफर आसान हो जाएगा।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।