Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर के इन 2 फ्लाईओवर्स का होगा कायाकल्प, JDA खर्च करेगा डेढ़ करोड़ रुपए

जयपुर के इन 2 फ्लाईओवर्स का होगा कायाकल्प
जयपुर के इन 2 फ्लाईओवर्स का होगा कायाकल्प

Jaipur News: जयपुर विकास प्राधिकरण ने सांगानेर और गोपालपुरा फ्लाईओवर को का कायाकल्प करने हेतु काम शुरू कर दिया है। जयपुर शहर में टोंक रोड स्थित दोनों फ्लाईओवर को सुधारने के लिए जेडीए द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वर्तमान में इन दोनों फ्लाईओवर की चारों ओर फैली गंदगी और क्षतिग्रस्त होने के कारण हालत खराब बनी हुई है।

जेडीए द्वारा इन दोनों फ्लावर पर गंदगी साफ कर नया रूप देने के साथ पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। जेडीए ने 2027 की शुरुआती महीनों में इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस काम को पूरा करने के बाद जेडीए द्वारा बनाई गई पार्किंग फरवरी 2027 में ठेके पर दी जाएगी। पार्किंग में 200 वहां एक साथ खड़े होने की सुविधा उपलब्ध होगी।

नई लाइट्स और ग्रीनरी से सजेंगे दोनों फ्लाईओवर

जयपुर शहर में टोंक रोड स्थित सांगानेर और गोपालपुरा फ्लाईओवर की दशा सुधारने हेतु जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। जेडीए द्वारा इन फ्लाईओवर पर नई लाइट्स और ग्रीनरी के साथ किए जाने वाले अन्य कामों के लिए डेड को करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा फ्लाईओवरों के नीचे राहगीरों के चलने के लिए फुटपाथ और बैठने के लिए बेंच लगेंगी। इसके अलावा काम पूरा होने के बाद जेडीए की उद्यान शाखा द्वारा पौधारोपण व ग्रीन एरिया तैयार किया जाएगा। वहीं लोगों के आकर्षण हेतु नई लाइट्स, रंग-रोगन और दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग की जाएगी।

बता दें कि जेडीए द्वारा सांगानेर फ्लाईओवर पर काम शुरू कर दिया गया है और अगले महीने टोंक रोड स्थित गोपालपुर फ्लाईओवर पर काम शुरू किया जाएगा। इन फ्लाईओवर का काम पूर्ण होने के बाद सांगानेर और गोपालपुर फ्लाईओवर के आसपास कॉलोनियों में बसे व्यापारियों और आमजन को भी लाभ मिलेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

उदयपुर में रेलवे की तर्ज पर चलेगी सिटी बस सेवा, लाइव लोकेशन और टाइमिंग मोबाइल पर मिलेगी