Udaipur-Kota train : दिवाली व छठ पर्व को देखते हुए रेलवे विभाग द्वारा उदयपुर व कोटा के बीच में कनेक्टिविटी को बढ़ाया है। रेलवे विभाग ने उदयपुर से कोटा के बीच में नई मेमू ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन राजस्थान के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए जाएगी। नई मेमू ट्रेन चित्तौड़गढ़ में चंदेरिया से निकलेगी।
इस ट्रेन के संचालन से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को फायदा होगा। रेलवे विभाग दैनिक यात्रियों के टाइमटेबल के हिसाब से इस ट्रेन का टाइम करेंगे। उदयपुर और कोटा के बीच सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर ठहराव होगा। जल्द ही ट्रेन का शेड्यूल जारी किया जाएगा। दोनों शहरों के बीच ट्रेन की शुरुआत को लेकर उदयपुर और चित्तौड़गढ़ सांसद की ओर से मांग की गई थी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दोनों सांसदों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। पत्र के मुताबिक उदयपुर सिटी-कोटा मेमू ट्रेन उदयपुर से चलकर चंदेरिया चित्तौड़गढ़ के रास्ते कोटा तक जाएगी। रूट पर आने वाले सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
रेलवे विभाग को नई मेमू ट्रेन को मंजूरी दी है। यह ट्रेन इस रुट पर आने वाले हर छोटे स्टेशन पर ठहराव होगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले यात्रियों को भी इस ट्रेन का फायदा मिल सके।
इस ट्रेन के संचालन के बाद इस रुट पर चलने वाली दूसरे ट्रेनों में भीड़ का भार कम होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। आपको बता दे कि इस रुट पर उदयपुर सिटी से चलकर राणा प्रताप नगर स्टेशन, देबारी, खेमली, भीमल, मावली, फतेहनगर, भूपालसागर, कपासन, चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, कोटा जंक्शन जाएगी। रेलवे विभाग इन सभी स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव का प्लान बना रहा है।


