Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अजमेर-रतलाम सीधी रोडवेज बस सेवा हुई शुरू, राजस्थान और MP के बीच सफर होगा आसान, देखें शेड्यूल

अजमेर-रतलाम सीधी रोडवेज बस सेवा हुई शुरू,  राजस्थान और MP के बीच सफर होगा आसान, देखें शेड्यूल

Rajasthan Roadways: राजस्थान प्रदेश से मध्य प्रदेश राज्य की यात्रा करने वाले बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान राज्य परिवहन द्वारा अजमेर से मध्यप्रदेश राज्य के रतलाम के बीच सीधी से बस सेवा शुरू की है। यह बस शुरू होने से राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच बस कनेक्टिविटी तो बेहतर होगी ही, साथी ही दोनों राज्यों के बीच बस यात्रियों का सफर भी आसान हो जाएगा।

यह बस अजमेर से चलकर नसीराबाद, बंदनवाड़ा, विजय नगर, गुलाबपुरा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और निंबाहेड़ा होते हुए नीमच और मंदसौर के रास्ते रतलाम पहुंचेगी। इस बस के शुरू होने से अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जैसे राजस्थान के कई शहरों का मध्य प्रदेश के रतलाम मंदसौर रोड नीमच शहर का सफर आसान हो जाएगा।

अजमेर से रतलाम के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

राजस्थान राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई अजमेर और रतलाम के बीच सीधी रोडवेज बस अजमेर बस स्टैंड से रतलाम के लिये सुबह 9:00 रवाना होगी। इसके बाद यह बस नसीराबाद से 09:40 बजे, बन्दनवाड़ा से सुबह 10:10 बजे, विजयनगर से सुबह 10:40 बजे, गुलाबपुरा से सुबह 10:45 बजे, भीलवाड़ा से दोपहर 12:10 बजे, चित्तौड़गढ़ से दोपहर 1:50 पर, निंबाहेड़ा से दोपहर 3:00 बजे, नीमच से शाम 4:00 बजे और मंदसौर से शाम 5:40 पर चलकर रतलाम शहर रात 8:00 बजे पहुंचेगी।

रतलाम से अजमेर के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

राजस्थान राज्य परिवहन की रोडवेज बस रतलाम से अजमेर के लिए सुबह 5:00 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह बस मंदसौर से सुबह 7:30 बजे, नीमच से सुबह 8:30 बजे, निम्बाहेड़ा से सुबह 09:30 बजे, चित्तौड़गढ़ से सुबह 10:40 बजे, भीलवाड़ा से दोपहर 12:10 बजे, गुलाबपुरा से दोपहर 1:25 बजे, विजयनगर से दोपहर 140 बजे और

नसीराबाद से दोपहर 2:25 बजे चलकर अजमेर दोपहर 3:30 बजे पहुंचेगी। अजमेर के बाद यह बस केकड़ी तक का सफर तय करेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

उदयपुर में रेलवे की तर्ज पर चलेगी सिटी बस सेवा, लाइव लोकेशन और टाइमिंग मोबाइल पर मिलेगी