Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बांसवाड़ा जिले में 74 हजार युवा वोटर, 47 हजार का पंजीकरण बाकी, स्कूल-कॉलेजों के जरिए चलेगा अभियान

बांसवाड़ा जिले में 74 हजार युवा वोटर, 47 हजार का पंजीकरण बाकी
बांसवाड़ा जिले में 74 हजार युवा वोटर, 47 हजार का पंजीकरण बाकी

Banswara news: बांसवाड़ा जिले में पंचायत चुनावों के बीच पहली बार मतदान की उम्र में पहुंचे 47 हजार से ज्यादा युवाओं का मतदाता पहचान पत्र बनना अभी भी बाकी है। जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग की अनुमानित जनसंख्या 74,635 है, लेकिन मतदाता सूची में 27,131 युवा ही दर्ज हैं और 47,504 युवाओं का पंजीकरण बाकी है। बता दें कि निर्वाचन विभाग को 1 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म-6 के केवल 122 ही आवेदन मिले हैं। जिले में पंजीकरण अंतर के मुकाबले उपलब्धि महज 0.26% दर्ज की गई है।

पहली बार वोट देने वालों तक पहुंचने की चुनौती

युवा मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पहली बार भाग लेने की उम्र में पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें मतदाता सूची से जोड़ना अब भी चुनौती है। पंचायत चुनावों के राजनीतिक माहौल में सवाल यह है कि पात्र युवाओं तक पंजीकरण की जानकारी कितनी पहुंच रही है और उन्हें आवेदन के लिए कितना प्रेरित किया जा रहा है।

स्कूल-कॉलेजों के जरिए चलेगा पंजीकरण अभियान

बांसवाड़ा जिले में निर्वाचन विभाग ने इस अंतर को कम करने के लिए अगले एक महीने तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। स्कूल और कॉलेज शिक्षा विभाग के समन्वय से पात्र युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर रहेगा। इस अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से युवाओं को आवेदन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ऑनलाइन फॉर्म-6 भरने के साथ ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी रहेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे का मेगा प्लान, वेटिंग लिस्ट बढ़ी तो चलेगी अतिरिक्त ट्रेन