Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 52 इंस्पेक्टर बने आरपीएस, देखे पूरी लिस्ट

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल
राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल

Rajasthan Police Reshuffle : दशहरा पर्व पर राजस्थान सरकार द्वारा पुलिस विभाग को बड़ा तोहफा दिया है। जहां पर भारी फेरदबल करते हुए राजस्थान को इंस्पेक्टरों को पदोन्नति दी है। सरकार के नए आदेश के तहत 52 इंस्पेक्टर को पदोन्नत कर आरपीएस बनाया है।

नियमित विभागीय पदोन्नति समिति (डीसीपी) की 18 सितंबर को हुई बैठक की अनुशंसा पर वर्ष 2026-27 की रिक्तियों के विरुद्ध ये पदोन्नति हुई है। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि गृह विभाग के आदेशानुसार पदोन्नत होने वाले अधिकारी आगामी आदेशों तक वर्तमान पद पर कार्य करेंगे। जल्द ही इन आरपीएस को दूसरे जिलों में नियुक्ति दी जाएगी।

इन 52 इंस्पेक्टर को बनाया आरपीएस

निरीक्षक चम्पाराम वारड़, रामनिवास मीणा, बृजेश कुमार मीणा, रामखिलाड़ी मीणा, धर्मवीर सिंह मीणा, बृजेश कुमार निगम, भंवर लाल वैष्णव, शब्बीर खान, श्याम सिंह चारण, मनोज कुमार सोनी, रमेश खिडिया, संजय चौहान, राकेश कुमार खटीक,

राज कुमार सामरिया, कर्ण सिंह राठौड़, देवेश भारद्वाज, रणजीत सिंह, अनिल कुमार मूण्ड, लाखन सिंह खटाना, चैनाराम बेडा, राधारमण गुप्ता, गंगाराम, चक्रवर्ती सिंह, दर्शन सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह, अनिल कुमार विश्नोई, महेश श्रीमाली, रविन्द्र चारण, सुधीर कुमार उपाध्याय, संजय गोदारा,

जोगेन्द्र सिंह चौधरी, भंवर सिंह, धीरज वर्मा, अनिल कुमार जैमनी, कृष्ण कुमार, घनश्याम सिंह देवड़ा, महावीर सिंह, कमलेश कुमार वर्मा, सुभाष चन्द्र, करण सिंह, सज्जन सिंह कविया, वीरेंद्र सिंह, महेन्द्र दत्त शर्मा, नवीन खण्डेलवाल, गजेंद्र सिंह राठौड़, सुमेर सिंह गुर्जर, प्रमेन्द्र कुमार रावत, मांगीलाल डांगी, अभिषेक पारीक, हरिपाल सिंह, विजय कुमार राय व सत्येन्द्र कुमार को पदोन्नत कर आरपीएस बनाया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे का मेगा प्लान, वेटिंग लिस्ट बढ़ी तो चलेगी अतिरिक्त ट्रेन