दिल्ली में 15 लाख से कम में फ्लैट खरीदने का मौका, डीडीए की नई हाउसिंग स्कीम लांच
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आवास निवेश योजना 2026 के तहत 2516 फ्लैट दिए जाएंगे। ऐसे में इनमें निवेश करके अपनी किस्त को अजाम सकते हैं। डीडीए द्वारा कम आय वाले व्यक्तियो के लिए शुरुआती कीमत 14.95 लाख रुपये रखी गई है।
Delhi New housing scheme : दिल्ली मे कम बजट में मकान का सपना पूरा होने वाला है। डीडीए ने कम बजट में फ्लैट उपलब्ध करवाने के लिए नई हाउसिंग स्कीम लांच की है। इस स्कीम के तहत 15 लाख रुपये से कम बजट में ही फ्लैट उपलब्ध हो जाएगा। डीडीए द्वारा यह स्कीम दशहरा पर्व पर शुरू की गई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आवास निवेश योजना 2026 के तहत 2516 फ्लैट दिए जाएंगे। ऐसे में इनमें निवेश करके अपनी किस्त को अजाम सकते हैं। डीडीए द्वारा कम आय वाले व्यक्तियो के लिए शुरुआती कीमत 14.95 लाख रुपये रखी गई है। इस स्कीम का उद्देश्य हर व्यक्ति को आवास की सुविधा उपलब्ध करवाना है।
डीडीए के फ्लैट की कब शुरू होगी बुकिंग
डीडीए द्वारा शुरू की गई आवास निवेश योजना 2026 के तहत आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दिल्ली के राज्यपाल ने इस योजना की शुरुआत 8 अक्टूबर 2026 को हुई थी, लेकिन उस समय इसका रजिस्ट्रेशन की शुरुआत नहीं की थी। डीडीए के फ्लैट की रजिस्ट्रेशन 14 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। फ्लैटों की बुकिंग 20 अक्टूबर 2026 को दशहरे के दिन दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। डीडीए की इस योजना को पहले आओ, पहले पाओ की स्कीम के तहत लागू किया गया है। 31 जनवरी 2027 तक आवेदन और बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
नरेला में उपलब्ध फ्लैट उपलब्ध करवाएगा डीडीए
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की तरफ से यह स्कीम नरेला में लांच की गई है। इसमें अलग-अलग साइज के फ्लैट उपलब्ध करवाएं जाएंगे। डीडीए के अनुसार नरेला सेक्टर G2 से G6 के बीच पाकेट 3 और पाकेट 6 में स्थित हैं। इसमें कुल 2,516 फ्लैटों में से 1,020 पाकेट 3 में और 1,496 पाकेट 6 में उपलब्ध हैं। प्रत्येक फ्लैट का प्लिंथ एरिया करीब 49.90 वर्ग मीटर है। इसमें साझा प्रयोग करने वाला एरिया भी शामिल है। 25 फीसदी छूट के बाद पॉकेट 3 के फ्लैट की अनुमानित कीमत 15.01 लाख रुपये और पाकेट 6 के फ्लैट की कीमत करीब 14.95 लाख रुपये रखी गई है।
डीडीए फ्लैट की कितना लगेगी रजिस्ट्रेशन फीस
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा नरेला में निकाले गए फ्लैट का रजिस्ट्रेशन उनकी वेबसाइट https://eservices.dda.org.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद इसमें फ्लैट की बुकिंग करनी होगी। यह पूरी प्रक्रिया आनलाइन ही पूरी करनी होगी। फ्लैट बुक करने के लिए एक लाख रुपये की राशि जमा करवानी होगी।
अगर पोर्टल पर पहली बार रजिस्ट्रेशन करवा रहे है तो आवेदक को 2500 रुपये की फीस अतिरिक्त देनी होगी और यह फीस वापस नहीं मिलेगी। जिन लोगों ने पहले ही डीडीए के आवास पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।