Jaipur News: रेलवे विभाग द्वारा जयपुर शहर के 5 फाटकों समेत 149 जॉइंट का रख-रखाव कार्य रेलवे अंडरब्रिज पर आरसीसी बॉक्स लगाने के दौरान 7 घंटे का मेगा ट्रैफिक ब्लॉक दिया गया। इस दौरान जयपुर यार्ड में 2 टर्नआउट, एक रेल एक्सपेंशन जॉइंट और 240 मीटर ट्रैक की पैकिंग हुई। इसके अलावा रेल लाइन बदलने और 5 एसईजे में स्लीपर लगाने का कर भी किया गया। रेलवे ने मेगा ब्लॉक के दौरान मशीनों से 4.02 किमी ट्रैक की टैम्पिंग और फिश प्लेट जॉइंट और जॉग्ल्ड फिश प्लेट का मेंटेनेंस भी किया। रेलवे की सिग्नल एवं दूरसंचार और विद्युत विभाग के इंजीनियरिंग की टीमों ने समन्वय से मेगा ब्लॉक के दौरान पुल, ट्रैक, सिग्नल और बिजली लाइनों से जुड़े कई बड़े काम एक साथ पूरे किए।
अंडरब्रिज बनाने के लिए रेलवे ने लगाए 6 आरसीसी बॉक्स
रेलवे विभाग की ओर से कल दिए गए मेगा ब्लॉक के दौरान कंस्ट्रक्शन विभाग ने समपार फाटक संख्या 8 की जगह रोड अंडरब्रिज बनाने के लिए 6 आरसीसी बॉक्स लगाए। इसके अलावा ओआरएन-3 पुल पर पुराने बॉक्स भी बदले गए। मेगा ब्लॉक के दौरान रेलवे ने 23 स्थानों पर सिग्नलिंग एवं दूरसंचार केबल शिफ्ट करने का काम भी किया। इस दौरान सांगानेर स्टेशन पर सिग्नलिंग संबंधी फॉल्ट दूर किया गया और विद्युत विभाग ने 3 स्थानों पर ओवरहेड तार शिफ्ट कर दोबारा लगाए। रेलवे ने बार-बार ब्लॉक लेने से रेल संचालन प्रभावित ना हो इसके लिए कल सभी कार्यों को एक साथ निपटाने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया था।


