Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को मिलेंगे मासिक भत्ते, मुख्यमंत्री ने 100 यूनिट्स को दी हरी झंडी

KALIKA PETROLING UNIT
KALIKA PETROLING UNIT

Jaipur News: जयपुर में क्राइम कम करने और कानून व्यवस्था को संभालने के लिए मुख्यमंत्री ने 100 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को हरी झंडी देकर रवाना किया। सरकार द्वारा यूनिट को मासिक भत्ते भी दिए जाएंगे। सरकार द्वारा विशेष कर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में कालिका पेट्रोलियम यूनिट्स को तैनात करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स के उद्घाटन समारोह के दौरान जयपुर शहर की कानून व्यवस्था संभाल रही महिला पुलिसकर्मियों अनुभव भी जानने के लिए उनसे संवाद भी किया। महिला यूथ सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने शहर में कानून व्यवस्था की जानकारी मिली। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला पुलिसकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि शहर में पिछले 3 सालों की तुलना में 2026 में महिला अपराधों में 48% की कमी आई है।

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को मिलेंगे मासिक यात्रा भत्ते

जयपुर शहर में महिला अपराधों पर लगाम लगाने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई 100 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को सरकार द्वारा मासिक भत्ते दिए जाएंगे। सरकार ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को पुलिस चौकियों में तैनात एएसआई और हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की तरह यात्रा भत्ता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का हौसला बढ़ाने के लिए की है। पेट्रोलिंग यूनिट्स जयपुर शहर में अपराधों की रोकथाम और महिलाओं में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना पैदा करने के लिए काम करेंगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स ने हजारों असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के साथ लाखों महिलाओं एवं बालिकाओं को कानून और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली के गुडला गांव में सामाजिक एकजुटता की मिसाल, नैना धानका की शानदार जीत