Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर शहर में अगले साल शुरू होगा नया आरओबी, लगभग 60% कम हुआ पूर्ण

जयपुर शहर में जेडीए द्वारा निर्माणाधीन सीबीआई फटाक पर आरओबी काम 2025 में शुरू किया गया था और इसे पूरा करने का लक्ष्य जुलाई 2027 तक रखा गया है। इस आरओबी के बनने से सीबीआई फाटक से निकलने वाले प्रतिदिन 35000 वाहनों को सीधा लाभ मिलेगा।

NEW ROB JAIPUR
NEW ROB JAIPUR

Jaipur News: जयपुर शहर में जेडीए (JDA) द्वारा निर्माणाधीन नए ओवरब्रिज का लगभग 60% कार्य पूर्ण हो गया है। यह आरओबी अगले वर्ष 2027 में आमजन के लिए शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि जबलपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (JDA) द्वारा लगभग 95 करोड़ रुपए की लागत से शहर के सीबीआई फाटक पर नया आरओबी बनाया जा रहा है। इस ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सीबीआई फटाक से निकलने वाले प्रतिदिन में लगभग 35000 वाहनों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। जेडीए के अधिकारियों के अनुसार इस आरओबी का लगभग 60% कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार इस ओवरब्रिज के फाउंडेशन का 90% और सब स्ट्रक्चर का 80% कार्य पूर्ण हो चुका है। जेडीए के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट को तय की गई डेडलाइन से पहले ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

सीबीआई फटाक से प्रतिदिन निकलने वाले 35000 वाहनों को होगा सीधा फायदा

जयपुर शहर में जेडीए द्वारा निर्माणाधीन सीबीआई फटाक पर आरओबी काम 2025 में शुरू किया गया था और इसे पूरा करने का लक्ष्य जुलाई 2027 तक रखा गया है। इस आरओबी के बनने से सीबीआई फाटक से निकलने वाले प्रतिदिन 35000 वाहनों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में सीबीआई फाटक दिन में कई बार बंद होने से यहां पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा दिल्ली-जयपुर रेलवे लाइन के आसपास बसी कॉलोनी के रहवासियों के लिए जेडीए द्वारा जेडीए द्वारा तैयार की गई दो लेन अंडरपास की ड्राइंग को भी रेलवे ने मंजूरी दे दी है।

नया आरओबी खोहनागोरियन मोड़ से 450 मीटर आगे उतरेगा

जयपुर शहर में सीबीआई फाटक पर बन रहे आरओबी का जुलाई 2022 तक निर्माणकार्य पूर्ण करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। विभाग द्वारा इस ब्रिज की चौड़ाई 17.20 और लंबाई 950 मीटर रखी गई है। यह आरओबी खोहनागोरियन मोड़ से शुरू होकर 450 मीटर आगे सीबीआई फाटक क्रॉस करते हुए उतरेगा। इस ओवरब्रिज के निर्माण से वाहन चालकों को फाटक बंद के दौरान होने वाली जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा वाहन 7 नंबर चौराहे खोहनागोरियन की तरफ़ सीधे जा सकेंगे। इस आरओबी पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए 1.5 मीटर फुटपाथ और आरओबी के साथ लगती 7.5 मीटर चौड़ी सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। यह आरओबी शहर के हजारों वाहन चालकों को जाम की स्थिति से मुक्ति दिलाने के लिए वरदान साबित होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली के गुडला गांव में सामाजिक एकजुटता की मिसाल, नैना धानका की शानदार जीत