जयपुर में 100 से अधिक क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन, 4 शिफ्टों में दिया जाएगा इलेक्ट्रिसिटी आउटेज
विद्युत विभाग निगम जयपुर की ओर से आज 16 अक्टूबर को जारी की गई सूचना के अनुसार शहर में मेंटेनेंस और रखरखाव कार्य के चलते 4 अलग-अलग शिफ्टों में चार-चार घंटे का इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिया जाएगा। मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक, सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक, सुबह दो से शाम 6:00 बजे तक चार शिफ्टों में इलेक्ट्रिसिटी आउटेज की सूचना जारी की गई है। मेंटेनेंस कार्य के दौरान शहर के 100 से अधिक क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
Jaipur News: जयपुर शहर में आज 16 अक्टूबर को जयपुर विद्युत निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक तक रखरखाव और मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। शहर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा आज बड़े स्तर पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस दौरान जयपुर के 100 से अधिक क्षेत्रों में बिजली गुल रहने से रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से लगातार युद्ध स्तर पर जयपुर में बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस और रख रखाव का कार्य जारी है। विद्युत विभाग ने शहर में हो रहे मेंटेनेंस के कार्य के चलते रहवासियों से सहयोग की अपील भी की है। जानकारी के अनुसार आज जनता मार्केट, जलेबी चौक, चांदनी चौक और मालवीय नगर सहित 100 से अधिक क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहने की सूचना जारी की गई है।
आज 16 अक्टूबर को 4 शिफ्टों में चार-चार घंटे का रहेगा इलेक्ट्रिसिटी आउटेज
विद्युत विभाग निगम जयपुर की ओर से आज 16 अक्टूबर को जारी की गई सूचना के अनुसार शहर में मेंटेनेंस और रखरखाव कार्य के चलते 4 अलग-अलग शिफ्टों में चार-चार घंटे का इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिया जाएगा। मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक, सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक, सुबह दो से शाम 6:00 बजे तक चार शिफ्टों में इलेक्ट्रिसिटी आउटेज की सूचना जारी की गई है। मेंटेनेंस कार्य के दौरान शहर के 100 से अधिक क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली सप्लाई बंद
जयपुर शहर में आज मेंटेनेंस और रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक राजेंद्र नगर, पश्चिम विहार, लायंस लेन, खातीपुरा, राम नगर, सत्य नगर, शिवा रेजिडेंसी, कल्याण सिटी, हरितवाल सिटी, गार्डन 41, जगन्नाथ रेजिडेंसी, रामपुरा, वृन्दावन कॉलोनी, डी के नगर, खातीपुरा पुलिया, कुमावत कॉलोनी गली न 1 से 10, अटलान्टिका, राधा गोविन्द, सोफिया स्कूल, केडिया ऑक्सीजन सिटी, जनता मार्केट S/S, झूलेलाल मंदिर, कंवर नगर, सिल्वर एंड आर्ट पेलेस, राई जी का घेर, रिलायंस फ्रेस, चाणक्य मार्ग, पुराना आमेर रोड, सुभाष चौक, पोंड्रिक पार्क, ताल कटोरा, मोती कटला स्कूल, इत्र की मोरी, इश्वर सिंह की छतरी, मोनाटो धर्मशाला, महाराजा कारपेट, चोमू हवेली, रावल जी का बाजार, दूध मंडी, 33/11 के वी हनुमान नगर जीएसएस से बिजली सप्लाई होने वाला पूरा एरिया, हनुमान नगर विस्तार, विश्वामित्र मार्ग, जनक मार्ग, सिंह भूमि, ऑफिसर कैंपस एन विस्तार, करनी मार्ग, खिरणी फाटक, चांद बिहारी, सिरसी रोड, अमर नगर और आनंद नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा 4 घंटे का इलेक्ट्रिसिटी ऑफिस
बिजली विभाग द्वारा आज शहर में किया जा रहा है मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 तक मालवीय नगर क्षेत्र में आर्किटेक्ट ऑफिस, ए से सी ब्लॉक, करधनी शॉपिंग सेंटर, डॉ बी लाल लेबोरेटरी, वर्धमान डॉयग्नोस्टिक सेंटर, आई सी आई सी आई बैंक, पुलिस थाना, इनकम टेक्स कॉलोनी, रैगर बस्ती, जवाहर नगर क्षेत्र में सेक्टर- 02 एवं आदर्श नगर क्षेत्र में खड्डा बस्ती, शमशान चौराहा, रिक्शा स्टैंड, अमरनाथ की बगीची, तेलियो की बगीची, अंकुर सिनेमा रोड और वायरलेस क्वार्टर सहित आस पास के क्षेत्रों में 4 घंटे का इलेक्ट्रिसिटी आउटेज रहेगा।
चांदनी चौक सहित इन क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी गुल
जयपुर शहर में आज चांदनी चौक, सिटी पेलेस, जन्तर-मन्तर, आतिश मार्केट, शार्दुल सिंह की नाल, चीनी की बुर्ज, बड़ी चौपड़, माणक चौक, धाभाई जी का खुर्रा, रामगंज बाजार, काले हनुमान जी, पानो का दरीबा, खंडार का रास्ता, गोविन्द देव मंदिर, द सिटी पैलेस स्कूल, धाभाई जी का खुर्रा, फूटा खुर्रा, जगनाथ शाह का रास्ता, चेलो का मोहल्ला और जलेबी चौक सहित आसपास के क्षेत्र में दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
इन क्षेत्रों में दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा इलेक्ट्रिसिटी आउटेज
शहर में आज आदर्श स्कूल, सेंट्रल अकादमी, गौतम मार्ग, गुप्ता स्टोर, गोवा काजू वाला, गांधी पथ, नेमी सागर, बदरवास, कीर्ति सागर, धर्मनगर, राठी नगर, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नगर, अशोक वाटिका, दीपक वाटिका, कृष्णापुरी, अग्रसेन नगर, गोविंद नगर और राम नगर सहित आसपास के क्षेत्र में दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।