Jaipur News: जयपुर शहर में आज एक बार फिर शटडाउन की सूचना जारी की गई है। बिजली विभाग की ओर से आज शहर में जगदंबा नगर सहित 35 से अधिक इलाकों में चार घंटे का पावर कट लगाने की सूचना जारी की गई है। बता दें कि कल भी मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते 60 से अधिक क्षेत्रों में पावर कट दिया गया था। शहर में आज भी बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस खरीदारी रहेगा। जिस वजह से आज बुधवार, 14 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली सेवा बाधित रहेगी।
2 अलग-अलग शिफ्टों में लगेगा पावरकट
बिजली विभाग द्वारा आज 14 अक्टूबर, बुधवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर में दो शिफ्ट में पावर कट की सूचना जारी की गई है। जानकारी के अनुसार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जगदंबा नगर और नीलकंठ विहार सहित आसपास के इलाकों में चार घंटे का पावर कट दिया जाएगा। वहीं दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक गौतम नगर और मेट्रो अस्पताल सहित आसपास के क्षेत्र में बिजली बिल सप्लाई बंद रहेगी।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली सप्लाई बंद
जयपुर शहर में आज सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जगदंबा नगर ई, नीलकंठ विहार, पार्वती नगर, कला नगर, एकता नगर, जगदंबा नगर, गोपाल नगर, कुम्हार की होटल, सुराणा फार्म, धावास सरकारी स्कूल, अरिहंत वाटिका, चिंकारा कॉलोनी, सरयू मार्ग, भोमिय जी पार्क, हनुमान नगर विस्तार, वैशाली एस्टेट, सुखीजा विहार, कनक वृन्दावन, यादव की ढाणी, सत्य नगर आर के पुरम, रणजीत नगर, लाल मंदिर, सफेद मंदिर, और ए के गोपालन नगर सहित आसपास के क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगा पावर कट
बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य के चलते जयपुर शहर में आज दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक हनुमान वाटिका, गोकुल वाटिका, आधार, एप्पल बिल्डिंग, वैशाली एस्टेट, सिरसी रोड, वैशाली सर्किल, गौतम मार्ग, मेट्रो हॉस्पिटल और जय भवानी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली गुल रहेगी।


