Haryana News: हरियाणा प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) की 2026 में होने वाली परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। प्रदेश में इसी वर्ष दिसंबर महीने तक शिक्षा पात्रता परीक्षा के आयोजन का अनुमान है। बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी में जुटने की सूचना जारी की गई है। बोर्ड सचिव के अनुसार इसी वर्ष में ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि हरियाणा प्रदेश सहित दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर इसी वर्ष परीक्षा के आयोजन करने की बात ने लाखो अभ्यर्थियों में ऊर्जा की एक नई उमंग भर दी है।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने शुरू की शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी
प्रदेश में एचटेट की परीक्षा के आयोजन हेतु हरियाणा शिक्षा बोर्ड तैयारी में जुट गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थियों को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) का आयोजन 2026 में ही करने की सूचना दी गई है। नोटिफिकेशन में लिखा है कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET)-2026 का आयोजन इसी वर्ष 2026 में किया जाना है। HTET-2026 परीक्षा के सफल एवं समयबद्ध आयोजन हेतु हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आवश्यक तैयारियां एवं संबंधित प्रक्रियाएं निर्धारित समयानुसार की जा रही हैं, ताकि परीक्षा का आयोजन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इसी वर्ष सुचारू रूप से करवाया जा सके।
आवेदन प्रक्रिया और प्रवेश पत्र सहित अन्य सूचनाएं शिक्षा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जल्द होंगी जारी
शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन को लेकर जारी किए गए नोटिफिकेशन में अभ्यर्थियों को HTET-2026 परीक्षा की तैयारी समयानुसार जारी रखने की बात कही गई है। शिक्षाबोर्ड द्वारा परीक्षा की तिथि, आवेदन प्रक्रिया, प्रवेश पत्र तथा परीक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक सूचनाएं एवं दिशा-निर्देश हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थी HTET-2026 से संबंधित नवीनतम एवं प्रमाणिक सूचना के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट एवं अधिकृत माध्यमों का ही अवलोकन कर सकते हैं।



