Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर जिले के कोटखावदा क्षेत्र में एक्शन में आई पुलिस, अब बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों और नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। कोटखावदा थाना अधिकारी उदय भान यादव ने बताया कि क्षेत्र में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दुपहिया और चौपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। विशेष रूप से नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा।

JAIPUR NEWS
कोटखावदा थाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

Jaipur News: जयपुर जिले के कोटखावदा क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो युवकों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों और नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। कोटखावदा थाना अधिकारी उदय भान यादव ने बताया कि क्षेत्र में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दुपहिया और चौपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। विशेष रूप से नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यदि कोई नाबालिग दुपहिया या चौपहिया वाहन चलाता पाया गया तो संबंधित वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही वाहन मालिक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन ना देने हेतू की अपील

जिले के कोटखावदा थाना अधिकारी उदय भान यादव ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों की पालना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहन चलाने के लिए नहीं दें। साथ ही वाहन चालकों से हेलमेट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों की पालना करने की अपील की है।