Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डबवाली से पोखरण के बीच हरियाणा रोडवेज सीधी बस सेवा का शेड्यूल हुआ जारी, बीकानेर, फलोदी सहित इन शहरों का सफर होगा आसान

डबवाली से पोखरण के बीच इस प्रकार सिरसा रोडवेज विभाग द्वारा सिरसा जिले और राजस्थान के बीच बस कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु शुरू की गई हरियाणा रोडवेज की सुपर फास्ट बस डबवाली से सुबह 06:00 बजे चलेगी।

Dabwali To Pokharan bus schedule
हरियाणा रोडवेज द्वारा शुरू की गई इस नई बस सेवा से सिरसा और राजस्थान के विभिन्न शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Dabwali To Pokharan bus schedule; हरियाणा रोडवेज विभाग के सिरसा डीपो द्वारा डबवाली बस स्टैंड से पोखरण के लिए जाने वाली हरियाणा रोडवेज बस का शेड्यूल जारी किया गया है। रोडवेज विभाग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार यह बस हरियाणा के डबवाली शहर से चलकर वायां ओढ़ां, सिरसा और जमाल के रास्ते नोहर शहर से राजस्थान में प्रवेश करेगी। इसके बाद यह बस नोहर से चलकर रावतसर, पल्लू, अजर्नसर, बीकानेर के रास्ते गजनेर, काजी की सिर्द, मल्हार, फलोदी और रामदेवरा के रास्ते पोखरण पहुंचेगी। हरियाणा रोडवेज की है सुपरफास्ट एक्सप्रेस यात्रियों का राजस्थान प्रदेश के बीकानेर फलोदी और पोखरण सहित कई छोटे-बड़े शहरों और धार्मिक स्थल रामदेवरा का सफर आसान बनाएगी।

डबवाली से पोखरण के बीच इस प्रकार शेड्यूल

डबवाली से पोखरण के बीच इस प्रकार सिरसा रोडवेज विभाग द्वारा सिरसा जिले और राजस्थान के बीच बस कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु शुरू की गई हरियाणा रोडवेज की सुपर फास्ट बस डबवाली से सुबह 06:00 बजे चलेगी। इसके बाद यह बस सिरसा बस स्टैंड से सुबह 07:30 बजे, नोहर से सुबह 09:00 बजे, बीकानेर बस स्टैंड से दोपहर 02:00 बजे और रामदेवरा से शाम 06:50 बजे चलकर लगभग शाम के 7:30 बजे पोखरण पहुंचेगी। इस बस के शुरू होने से सिरसा जिले के यात्रियों का राजस्थान प्रदेश के कई जिलों का सफर आसान हो जाएगा।

वापसी में इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा रोडवेज की डबवाली और पोकरण के बीच चलाई जा रही रोडवेज सुपरफास्ट बस वापसी में पोखरण से डबवाली के लिए सुबह 06:20 बजे चलेगी। इसके बाद यह बस रामदेवरा से सुबह 07:00 बजे, फलौदी से सुबह 08:00 बजे, बीकानेर बस स्टैंड से सुबह 11:50 बजे और अर्जुनसर से दोपहर 02:30 बजे चलकर सिरसा होते हुए डबवाली पहुंचेगी।