IPS Aditya Singh: भारतीय पुलिस सेवा से अधिकारियों का मोह भंग और नौकरी छोड़ने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। अब महाराष्ट्र कैडर के 2023 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति के द्वारा उनके इस्तीफा को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।
आदित्य कुमार सिंह दिल्ली के रहने वाले हैं और उनका जन्म 5 फरवरी 1996 को हुआ था। 1 अगस्त 2023 को उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा को पास किया था। 2022 परीक्षा में आदित्य कुमार सिंह को 787वी रैंक मिली थी।
ट्रेनिंग के बाद उन्होंने महाराष्ट्र के कई शहरों में एसपी के तौर पर सेवाएं दी। उनके अचानक रिजाइन कर देने से महाराष्ट्र के प्रशासनिक गलियारों में हलचल देखने को मिल रहा है।
शादी के बाद ओडिशा से महाराष्ट्र में कराए थे ट्रांसफर
आईपीएस आदित्य कुमार 3 साल पहले उड़ीसा कैडर के अधिकारी बने थे लेकिन जब उनकी शादी हुई तो उन्होंने अपनी पत्नी ईशानी आनंद के लिए कैडर बदलवाकर महाराष्ट्र में पोस्टिंग ले ली। आपको बता दे कि उनकी पत्नी सनी आनंद 2024 बैच की महिला आईपीएस अधिकारी है।
पहली बार नहीं हुआ है कि किसी बड़े अधिकारी ने इस्तीफा दिया है इसके पहले भी कई अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है। 2013 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी जगमोहन मीणा ने भी भुवनेश्वर में DCP रहते हुए इस्तीफा दे दिया था। 2025 बैच के प्रोफेशनल आईपीएस अधिकारी CA रामदास ने भी ट्रेनिंग के दौरान ही अपनी सेवा छोड़ दी थी। युवा अधिकारियों का ऐसे इस्तीफा देना एक तरह से चिंता की बात है। लोगों के दिमाग में यही सवाल चल रहा है कि आखिर क्यों युवा अधिकारी ऐसे अचानक इस्तीफा दे रहे हैं।


