Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बहादुरगढ़ से जयपुर के बीच शुरू हुई सीधी रोडवेज बस सेवा, गुलाबी नगरी के यात्रियों का दिल्ली का सफर भी बनाई गई आसान

हरियाणा प्रदेश के बहादुरगढ़, झज्जर और रेवाड़ी शहर की राजस्थान प्रदेश के जयपुर शहर से बस कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु हरियाणा रोडवेज विभाग ने सीधी सुपर फास्ट बस सेवा सर्विस शुरू की है। यह बस गुलाबी नगरी जयपुर की यात्रियों का दिल्ली का सफर भी आसान बना देगी।

बहादुरगढ़ से जयपुर के बीच शुरू हुई सीधी रोडवेज बस सेवा, गुलाबी नगरी के यात्रियों का दिल्ली का सफर भी बनाई गई आसान
हरियाणा रोडवेज द्वारा शुरू की गई नई बस सेवा से बहादुरगढ़, झज्जर और रेवाड़ी के यात्रियों को जयपुर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

Haryana Roadways: हरियाणा प्रदेश के बहादुरगढ़, झज्जर और रेवाड़ी शहर की राजस्थान प्रदेश के जयपुर शहर से बस कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु हरियाणा रोडवेज विभाग ने सीधी सुपर फास्ट बस सेवा सर्विस शुरू की है। यह बस गुलाबी नगरी जयपुर की यात्रियों का दिल्ली का सफर भी आसान बना देगी। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के अंतर्गत झज्जर डिपो द्वारा शुरू की गई बहादुरगढ़ और जयपुर के बीच रोडवेज बस सेवा रेवाड़ी जिले के यात्रियों का भी गुलाबी नगरी का सफर आसान बना देगी। यह बस बहादुरगढ़ से चलकर वाया दुल्हेड़ा, झज्जर, कुलाना, बावल, बहरोड़, कोटपुतली और शाहपुरा के रास्ते गुलाबी नगरी जयपुर पहुंचेगी।

बहादुरगढ़ से चलकर रात 9:30 बजे पहुंचेगी गुलाबी नगरी

हरियाणा रोडवेज विभाग के झाड़ डिपो द्वारा गुलाबी शहर जयपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए शुरू की गई सुपरफास्ट हरियाणा रोडवेज बस बहादुरगढ़ से दोपहर 3:30 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह बस झज्जर से शाम 4:30 बजे, रेवाड़ी से शाम 5:30 बजे चलकर कोटपूतली के रास्ते रात 9:30 बजे तक जयपुर पहुंचेगी। यह बस हरियाणा प्रदेश के रेवाड़ी और झज्जर जिले के यात्रियों का राजस्थान की राजधानी जयपुर का सफर आसान बनाएगी।

वापसी में इस प्रकार रहेगा समय

जयपुर क हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के बीच शुरू हुई सुपरफास्ट सीधी बस सेवा जयपुर के यात्रियों का दिल्ली का सफर आसान बनाने पर भी मदद करेगी। जयपुर से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्री बहादुरगढ़ तक इस बस में सफर करने के बाद दिल्ली का सफर मेट्रो से आसानी से कर सकते हैं। झज्जर डिपो की यह बस गुलाबी नगरी से बहादुरगढ़ के लिए सुबह 5:30 बजे रवाना होकर कोटपूतली होते हुए रेवाड़ी बस स्टैंड पर सुबह 9:25 के आसपास पहुंचेगी। इसके बाद रेवाड़ी से सुबह 9:30 बजे और झज्जर से सुबह 10:30 बजे के आसपास चलकर लगभग 11:30 बहादुरगढ़ पहुंचेगी। दिल्ली की यात्रा करने वाले गुलाबी नगरी के यात्री भी इस बस से सफर कर सकते हैं।