Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

8 वर्ष पहले ‘आंख मारे' गाने से फेमस हुई सारा अली खान पहुंची जयपुर, कल परकोटे क्षेत्र से शुरू करेगी ‘उड़ता तीर' फिल्म का प्रमोशन

‘आंख मारे' की हीरोइन सारा अली खान आज जयपुर पहुंच गई है। सारा अली खान के साथ को-स्टार आयुष्मान खुराना भी उनके साथ आए हैं। सारा अली खान और आयुष्मान खुराना कल जयपुर के परकोटा क्षेत्र से अपनी नई आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर' के प्रमोशन की शुरुआत करेंगे।

SARA ALI
SARA ALI JAIPUR

Jaipur News: हिंदी सिनेमा जगत में 8 वर्ष पहले 2018 में रिलीज हुई सुपर डुपर हिट गाने ‘आंख मारे' की हीरोइन सारा अली खान आज जयपुर पहुंच गई है। सारा अली खान के साथ को-स्टार आयुष्मान खुराना भी उनके साथ आए हैं। सारा अली खान और आयुष्मान खुराना कल जयपुर के परकोटा क्षेत्र से अपनी नई आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर' के प्रमोशन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद शहर में कई दूसरी जगह पर भी फिल्म का प्रमोशन किया जाएगा। सारा अली खान जयपुर एयरपोर्ट पर आज ब्लैक मास्क में कड़ी सुरक्षा में बाहर निकली। दोनों फिल्मी सितारे एयरपोर्ट पर फैंस के साथ फोटो खिंचवाकर सीधे होटल के लिए रवाना हो गए।

‘आंख मारे' गाने ने सारा को कर दिया था रातों-रात वायरल

सारा अली खान और रणवीर सिंह पर 2018 में बने ‘आंख मारे' गाने का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। इस गाने ने सारा को रातों-रात वायरल कर दिया था। गाने में रणवीर सिंह और सारा अली खान के डांस स्टेप्स को भी हिंदी संगीत प्रेमियों द्वारा खूब पसंद किया गया था। बॉलीवुड की सुपर डुपर हिट गाने को मीका सिंह, नेहा कक्कड़ और लीजेंड सिंगर कुमार सानू की आवाज में बनाया गया था। नेहा कक्कड़ की दिल को छू लेने वाली आवाज और सारा अली खान की बेहतरीन डांस में इस गाने को सुपर डुपर हिट बना दिया था।

इस गाने को यूट्यूब पर लोगों द्वारा 8 वर्ष बाद भी बार-बार देखा जा रहा है। यही कारण है कि गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर अब तक एक बिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं

इस गाने ने सारा को रातों-रात फेमस बना दिया था। यही कारण है कि ‘आंख मारे' गाने को यूट्यूब पर अब तक एक बिलियन से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

‘आंख मारे'गाने से फेमस हुई सारा अली खान कल अपनी नई आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर' के प्रमोशन के दौरान आयुष्मान खुराना के साथ जयपुर की ऐतिहासिक इमारत में फोटोशूट कराएगी। इसके बाद आयुष्मान खुराना और सारा अली खान टोंक रोड स्थित चोखी ढाणी में मीडिया से रूबरू होंगे।

8 वर्ष पहले ‘आंख मारे' गाने से फेमस हुई सारा अली खान पहुंची जयपुर, कल परकोटे क्षेत्र से शुरू करेगी ‘उड़ता तीर' फिल्म का प्रमोशन
8 वर्ष पहले ‘आंख मारे' गाने से फेमस हुई सारा अली खान पहुंची जयपुर, कल परकोटे क्षेत्र से शुरू करेगी ‘उड़ता तीर' फिल्म का प्रमोशन