Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में हवाई सेवाओं से जुड़ेंगे छोटे शहर, सरकार भीलवाड़ा, सीकर सहित इन 6 शहरों में बनाएगी एयरपोर्ट

राजस्थान प्रदेश में भजनलाल सरकार छोटे शहरों और क्षेत्रीय इलाकों को हवाई सेवाओं से जोड़ने हेतू राज्य के सीकर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, सिरोही, बाड़मेर और डीग जिले में हेलीपैड को एयरपोर्ट में तब्दील करने की तैयारी कर रही है।

New Airport Rajasthan
नागरिक उड्डयन विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश में छोटे शहरों का हवाई सफर भी अब आसान होने जा रहा है। प्रदेश में केंद्र की संशोधित RCS-उड़ान योजना के तहत नागरिक उड्डयन विभाग ने भीलवाड़ा और सीकर सहित 6 शहरों में पहले से बनी हेलीपैड को एयरपोर्ट (New Airport Rajasthan) में तब्दील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार की इस परियोजना के तहत एयरपोर्ट बनने से छोटे शहरों के रहवासी भी हवाई सफर कर सकेंगे। बता दें कि हेलीपैड को एयरपोर्ट में तब्दील करने हेतु बनाई गई कमेटी द्वारा नाम फाइनल करने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की मंजूरी के लिए फाइल को भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद फाइल को केंद्र के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

इन शहरों में सरकार कर रही है हेलीपैड को एयरपोर्ट में तब्दील करने की तैयारी

राजस्थान प्रदेश में भजनलाल सरकार छोटे शहरों और क्षेत्रीय इलाकों को हवाई सेवाओं से जोड़ने हेतू राज्य के सीकर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, सिरोही, बाड़मेर और डीग जिले में हेलीपैड को एयरपोर्ट में तब्दील करने की तैयारी कर रही है। सरकार की इस प्रस्तावित परियोजना के तहत नागरिक उड्डयन विभाग की बैठक में डीग जिले के कुम्हेर क्षेत्र में सीकर जिले के तारपुरा क्षेत्र में, भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ क्षेत्र में, सिरोही जिले की आबूरोड तहसील के मानपुर क्षेत्र में, बांसवाड़ा के तलवाड़ा क्षेत्र में और बाड़मेर के उत्तरतलाई क्षेत्र में पहले से बनी हेलीपैड को एयरपोर्ट में तब्दील करने की तैयारी पर चर्चा हुई।

छोटे शहरों की बड़े शहरों से एयर कनेक्टिविटी होगी मजबूत

राजस्थान प्रदेश में प्रस्तावित छोटे शहरों में बने हेलीकॉप्टर को एयरपोर्ट बनाने की परियोजना को लेकर प्रक्रिया शुरू करने के लिए शनिवार को नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा बैठक में चर्चा की गई। इस परियोजना से छोटे शहरों का सफर तो आसान होगा ही, साथ ही साथ जिन शहरों में एयरपोर्ट विकसित होने हैं उन शहरों की बड़े शहरों से एयर कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। सरकार की यह परियोजना प्रदेश में पर्यटन और कारोबार को बढ़ाने में भी मदद करेगी। इसके अलावा प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।