Hisar To Jodhpur Roadways Bus Schedule: हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले से राजस्थान के जोधपुर जिले की यात्रा करने वाली बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा रोडवेज विभाग में हिसार से जोधपुर के लिए शुरू हुई बस सर्विस का शेड्यूल जारी कर दिया है। रोडवेज विभाग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार यह बस हिसार बस स्टैंड से चल कर राजगढ़, चुरू, लक्ष्मणगढ़, सालासर, सुजानगढ़, लाडनू और नागौर होते हुए जोधपुर पहुंचेगी। इस बस के शुरू होने से रात के समय यात्रा करने वाले हरियाणा के साथ राजस्थान प्रदेश के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
हिसार से शाम 5:30 बजे होगी जोधपुर के लिए रवाना
हरियाणा रोडवेज विभाग के हिसार डिपो द्वारा जारी की गई शेड्यूल के अनुसार यह बस हिसार से शाम 5:30 बजे रवाना होकर राजगढ़ से रात 7:20, चुरू से रात 9:00 बजे, लक्ष्मणगढ़ से रात 10:20 और सालासर से रात 11:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद लाडनूं रात 12:20, नागौर से रात 2:20 पर चलकर सुबह 5:20 तक जोधपुर पहुंचेगी।
वापसी में इस प्रकार रहेगा समय
हिसार और जोधपुर के बीच शुरू हुई हरियाणा रोडवेज वापसी में जोधपुर से शाम 6:15 पर चलेगी। इसके बाद नागौर से रात 9:15 बजे, लाडनूं से रात 11:15 पर चलकर रात को 12:25 के आसपास सालासर पहुंचेगी। सालासर से यह बस रात 12:30 बजे, लक्ष्मणगढ़ से रात 1:10, चुरू से रात 2:30 बजे और राजगढ़ से सुबह 3:50 चलकर हिसार सुबह 5:30 बजे तक पहुंचेगी। इस बस से रात्रि में सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह बस हिसार जिले के यात्रियों की जोधपुर के अलावा सालासर, चुरु और नागौर की यात्रा भी आसान बनाएगी।


