Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए मिलेगी अब सीधी फ्लाइट, देखिए शेड्यूल

राजस्थान प्रदेश के जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई और बेंगलुरु के बीच अकासा एयरलाइन द्वारा सीधी फ्लाइट शुरू कर दी गई है। अकासा एयर के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर आनंद श्रीनिवासन ने शेड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा 11 अक्टूबर से राजस्थान प्रदेश के जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई और बेंगलुरु के बीच शुरू हो गई है।

जयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए मिलेगी अब सीधी फ्लाइट, देखिए शेड्यूल
अकासा एयरलाइन ने जयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की है, जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

Jaipur News: राजस्थान प्रदेश के रेल यात्रियों को अकासा एयरलाइन ने बड़ी सौगात दी है। आकाश एयरलाइन ने राजस्थान प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। अकासा एयर के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर आनंद श्रीनिवासन ने कहा कि अकासा एयरलाइन द्वारा शुरू की गई मुंबई और बेंगलुरु के लिए जयपुर से सीधी उड़ान सेवा से यात्रियों का सफर आसान होने के साथ समय की भी बचत करेगी। उन्होंने कहा कि इन हवाई सेवाओं के पीछे एयरलाइन का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में अपने नेटवर्क का विस्तार करना और लोगों को और सुविधा उपलब्ध कराना है।

दिल्ली और बेंगलुरु के बीच इस प्रकार रहेगा आकाश एयरलाइन का शेड्यूल

राजस्थान प्रदेश के जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई और बेंगलुरु के बीच अकासा एयरलाइन द्वारा सीधी फ्लाइट शुरू कर दी गई है। अकासा एयर के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर आनंद श्रीनिवासन ने शेड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा 11 अक्टूबर से राजस्थान प्रदेश के जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई और बेंगलुरु के बीच शुरू हो गई है। अकासा एयरलाइन 15 अक्टूबर से उदयपुर एयरपोर्ट से भी सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। जयपुर से मुंबई के लिए शुरू हुई पहली फ्लाइट सुबह 11:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2:00 बजे मुंबई पहुंची। इसके अलावा मुंबई से प्रतिदिन अकासा एयरलाइन की फ्लाइट सुबह 9:10 पर चलकर 11:10 पर जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। वहीं बेंगलुरु से जयपुर आने वाली फ्लाइट सुबह 10:50 पर एयरपोर्ट पहुंचेगी। यह फ्लाइट वापसी जयपुर एयरपोर्ट से 11:30 रवाना होगी। अकासा एयरलाइन द्वारा शुरू की गई सीधी फ्लाइट से जयपुर से बेंगलुरु और मुंबई की यात्रा करने वाले और यात्रियों को लाभ मिलेगा।