Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

शिक्षा और समाज सेवा के लिए डॉ. धर्मराज छिछोलिया को मिला रामरतन लिटरेसी अवार्ड

कल्याणपुरा निवासी डॉ. धर्मराज छिछोलिया को शिक्षा और सामाजिक कार्यों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए जयपुर में सम्मानित किया गया।

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
शिक्षा और समाज सेवा के लिए डॉ. धर्मराज छिछोलिया को मिला रामरतन लिटरेसी अवार्ड

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर स्थित साहस संस्थान द्वारा आयोजित एक गरिमामयी समारोह में कल्याणपुरा के निवासी डॉ. धर्मराज छिछोलिया को रामरतन लिटरेसी अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में शोध, लेखन और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् रमा दत्त ने की। इस अवसर पर दिल्ली दूरदर्शन के सेवानिवृत्त आईबीएस अधिकारी ओ.पी. राजपुरोहित और त्वेश फाउंडेशन की संस्थापक रेखा राज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साहस संस्थान के संस्थापक दांजिल नजारेट और कार्यक्रम प्रभारी शैजल डीडवानिया ने डॉ. छिछोलिया के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है।

डॉ. धर्मराज छिछोलिया वर्तमान में बुचारा, पावटा में प्राचार्य और पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ वे लगातार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सामाजिक जागरूकता फैलाने के कार्यों में सक्रिय रहते हैं।

समारोह में कपिल वर्मा, डॉ. राजेश मालाकार, अनिता वर्मा, कुलदीप जाखड़ और समाजसेवी डायना कौशिक सहित लक्ष्य फाउंडेशन और आरोग्य नवचेतन संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने साक्षरता के महत्व पर चर्चा करते हुए डॉ. छिछोलिया को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि डॉ. छिछोलिया को इससे पहले भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की पहचान है, बल्कि यह क्षेत्र में शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाता है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।