College Admission : हरियाणा के कालेज में कुछ साल पहले एडमिशन के लिए मारामारी रहती थी, लेकिन अब हालात विपरित हो गए है। जहां पर कालेजों में दाखिला लेने में युवा रुचि नहीं दिखा रहे है। जहां पर युवा 12वीं के बाद दूसरे टेक्टनिकल कोर्स में दाखिला ले रहे है। हरियाणा के कालेजों में आधी सीटें अब भी खाली हैं।
ऐसे में उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले के लिए फिर से आखिरी तिथि बढ़ाई है। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में अब छात्र एक नवंबर तक दाखिला ले सकेंगे। कालेजों में कुल 2.81 लाख सीटों में से 1.44 लाख सीटें रिक्त हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कालेजों और विद्यार्थियों से दाखिला पोर्टल दोबारा खोलने तथा प्रवेश प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की गई थी। विभाग ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इस फैसले से उन विद्यार्थियों को दाखिला लेने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश निर्धारित समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे। प्रदेश के सरकारी कालेजों में कुल 1.33 लाख सीटें उपलब्ध थीं। इनमें से 76 हजार सीटों पर ही दाखिले हुए, जबकि 57 हजार सीटें खाली रह गईं।
सरकारी सहायता प्राप्त (एडेड) कालेजों की स्थिति भी चिंताजनक है। इन कालेजों में 96 हजार सीटों में से 45 हजार पर दाखिले हुए और 50 हजार खाली रह गईं। स्व वित्त पोषित कालेजों में 51 हजार सीटें थीं, जिनमें से केवल 15 हजार सीटें ही भर पाईं। यहां 36 हजार सीटों पर दाखिले नहीं हो सके।


