Old Hit Song: 70 के दशक में लता की जादुई आवाज में बने सदाबहार नगमे ‘कांटा लगा' को शायद ही कोई ऐसा संगीत प्रेमी होगा जिसने नहीं देखा होगा। यह गाना 70 के दौर की खास याद बन गया था। लता मंगेशकर की जादुई आवाज में बने इस गाने (Lata Mangeshkar song) ने 5 दशक पहले लोगों को दीवाना बना दिया था। आरडी बर्मन जी द्वारा तैयार की गई इस गाने की प्यारी धुन आज भी हिंदी संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर देती है। जितना पसंद 70 के दशक में लता के इस सदाबहार गाने (70's evergreen Hindi song) को किया गया था उतना ही प्यार 30 साल बाद बने ‘कांटा लगा' गाने के रीमिक्स को भी मिला था। यह सदाबहार गाना (evergreen song) पिछले 54 वर्षों से करोड़ों दिलों पर राज कर रहा है।
‘कांटा लगा' गाने में आशा पारेख के नैनों के भर दी थी डबल ऊर्जा
1972 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म “समाधि" के सदाबहार गाने को अपने दौर की प्रख्यात अभिनेत्री आशा पारेख पर फिल्माया गया था। आशा पारेख (Asha Parekh) ने इस गाने में अपने नैनों ने इस गाने में डबल ऊर्जा भरने का काम किया था। आशा ने जादुई नृत्य से लोगों को दीवाना बना दिया था। इस गाने को सुनकर लोग जितनी तारीफ लता मंगेशकर की आवाज की करते हैं, उतनी ही तारीफ इस गाने को देखकर आशा पारेख की भी की जाती है। आशा पारेख ने इस गाने में कमाल के नृत्य से उस दौर में खूब वाह-वाही लूटी थी। आज के दौर में जहां गाने ज्यादा से ज्यादा तीन से चार महीने तक ही चल पाते हैं, वही लता का यह गाना (Lata Mangeshkar old song) पिछले 5 दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।
मजरूह सुल्तानपुरी जी के लिखे बोल 5 दशकों से कर रहे हैं दिलों पर राज
1972 में बॉलीवुड की लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर की आवाज में आए ‘कांटा लगा' गाने के दिल को छू लेने वाले बोल मजरूह सुल्तानपुरी (MAJROOH Sultanpuri) द्वारा लिखे गए थे। पिछले 5 दशकों से मजरूह सुल्तानपुरी के लिरिक्स से सजा ‘कांटा लगा' गाना हिंदी संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रहा है। यह गाना 70 के दशक की कभी ना मिटने वाली याद के रूप में माना जाता है। जितना पसंद है इस गाने को रेडियो के दौर में किया जाता था उतना ही प्यार इस गाने को 21वीं सदी के इंटरनेट के दौर में भी मिल रहा है। बता दें कि सन् 2002 में 19 साल की शेफाली जरीवाल के ऊपर बने इस गाने को रीमिक्स को भी लोगों ने खूब प्यार दिया था।


