Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल

राजस्थान प्रदेश में करौली-गंगापुर रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ गई हैं। धौलपुर-सरमथुरा रेलखंड का नैरोगेज से ब्रॉडगेज में आमान परिवर्तन क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस रेल लाइन के निरीक्षण और गति परीक्षण से अब करौली-गंगापुर सिटी नई रेल लाइन की उम्मीदें भी बढ़ी हैं।

NEW RAIL LINE RAJASTHAN
NEW RAIL LINE RAJASTHAN

New Rail Line Rajasthan: राजस्थान प्रदेश में करौली-गंगापुर रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ गई हैं। धौलपुर-सरमथुरा रेलखंड का नैरोगेज से ब्रॉडगेज में आमान परिवर्तन क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस रेल लाइन के निरीक्षण और गति परीक्षण से अब करौली-गंगापुर सिटी नई रेल लाइन की उम्मीदें भी बढ़ी हैं। इस रेलवे लाइन का बिछाने का कार्य अब जलदी हो सकेगा। इस क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना को भी गति मिलेने के साथ भविष्य में करौली व गंगापुर सिटी के बीच संपर्क स्थापित करने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। हालांकि, करौली-गंगापुर रेल लाइन के निर्माण की समयसीमा को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

पैनल रूम से स्टेशनों तक व्यवस्थाएं जांचीं

रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान सबसे पहले धौलपुर रेलवे स्टेशन के पैनल रूम का निरीक्षण किया गया। यहां सिग्नल और रेल परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की गई। इसके बाद मोटर ट्रॉली से धौलपुर से गढ़ी सांद्ररा के बीच रेलखंड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेलवे ट्रैक के साथ समपार फाटकों, सिग्नल प्रणाली और अन्य संरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नुरपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचकर वहां परिचालन एवं संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया। इसके बाद नुरपुरा से गढ़ी सांद्ररा के बीच रेलखंड का निरीक्षण करते हुए गढ़ी सांद्रय स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और परिचालन व्यवस्था का परीक्षण किया गया।

121 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से किया स्पीड ट्रायल

हाल ही में 31 अक्टूबर को निरीक्षण पूरा होने के बाद गढ़ी सांद्ररा से धौलपुर के बीच सीआरएस स्पेशल ट्रेन से गति परीक्षण किया गया था। ट्रेन को 121 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर नवनिर्मित रेल लाइन की क्षमता, ट्रैक की गुणवत्ता और निर्धारित तकनीकी मानकों की जांच की गई। यह परीक्षण नई रेल लाइन पर सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

mandi bhav : तुवर दाल होगी महंगी! सूखे से फसल प्रभावित, उत्पादन घटने के बीच बढ़े दाम