Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

इंसानियत एकता समिति का रात्रिकालीन कम्बल वितरण अभियान का हुआ शुभारम्भ

इंसानियत एकता समिति का रात्रिकालीन कम्बल वितरण अभियान का हुआ शुभारम्भ


चूरूः स्थानीय भाईजी चौक स्थित राणाजी के नोहरे में इंसानियत एकता सेवा समिति की ओर से समिति व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान के नेतृत्व में रात्रिकालीन कम्बल वितरण अभियान का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष महमूद अली राणा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच डॉ. अयूब खान सेहला थे। इस अवसर पर समिति संस्थापक करामत खान ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित कर उन्हें सर्दी से बचाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत शीतकालीन सत्र में चूरू सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र में फुटपाथ व सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले और कच्ची बस्तियों में रहने वाले असहाय व जरूरतमंद लोगों को कम्बल व ऊनी वस्त्र वितरित किए जाएंगे। समिति कोषाध्यक्ष रियाज अहमद खान ने बताया कि अभियान के तहत 400 कम्बल वितरित की जायेगी। इस दौरान समिति के मीडिया प्रभारी मोहम्मद अली पठान, निदेशक सदस्य अयूब खान, सहायक सचिव डॉ. शाहरुख खान, संरक्षक सदस्य आमीन खान, इमरान खान, अजीज खान, डॉ. इदरीस खान गौड़, डॉ. अख्तर खान, नौशाद खान, हाजी जोरावर खान, आवेश कुरैशी, सुलेमान मणियार, मो. अली खान, सलीम खान, सलमान खान, असलम खान, गफार खान, मोहम्मद राशिद, एडवोकेट इब्राहीम गौरी, गुलाम हुसैन गौरी, मो. रफीक राजगढ़िया, दानिश पठान, मौलवी अब्दुल्लाह खान, प्र.अ. अशफाक खान, महबूब खान, साबिर खान, रहमान खान, परवेज खान, बिलाल खान, यूसुफ खान, साजिद खान, हमीद खान, अलादीन खान, सोयल खान, जाकिर अली खान, अबरार खान, शमशाद खान, खानू खान, आसिफ शैख, आसिफ लुहार आदि मौजूद थे। समिति उपाध्यक्ष वसीम अली ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार