Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

4 स्कूलों के 156 विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाये स्वेटर

4 स्कूलों के 156 विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाये स्वेटर


सुजानगढ़ (नि.सं.)। द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ द्वारा बुधवार को स्थानीय भंवरलाल काला बाल मंदिर में स्कूल आयोजित स्वेटर्स वितरण कार्यक्रम में 156 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर्स उपलब्ध करवाए गए। क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने बताया कि समाजसेवी मदनलाल काला की स्मृति में पुत्रों विनोद, प्रमोद व सुपौत्रों रजनीश, विनीत काला के सौजन्य से व क्लब अध्यक्ष निर्मल कुमार भूतोडिया की प्रेरणा से आयोजित हुए कार्यक्रम की सहायक अभियंता राजेंद्र प्रजापत ने की। मुख्य अतिथि विद्युत निगम के एक्स. ईएन. अनिल कुमार बरवड नें विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के साथ शिक्षा प्राप्त कर लक्ष्य प्राप्ति का आह्वान किया। प्रधानाचार्य अनिल सैनिक ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सहयोग के लिए यंग्स क्लब का आभार व्यक्त किया। आयोजन की पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से भंवरलाल काला बाल मंदिर सहित स्थानीय राजकीय भराड़िया व ग्रामीण क्षेत्रों गुलेरिया व ढाणी झलाई तलाई के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी लाभान्वित हुए। शर्मा ने समाजसेवा के क्षेत्र में क्लब की अन्य गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बतौर विशिष्ट अतिथि क्लब सचिव महावीर मिरनका, गोपाल चोटिया, निर्मल बोकड़िया, ललित सोनी, योगेंद्र भोजक उपस्थित रहे। संचालन वीणा भोजक ने किया। अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत मीनाक्षी सोनी, संपत बगड़ा, चंपा स्वामी, नारायण पारीक, कौशल्या पांडिया, विजय लक्ष्मी, सरिता कुमारी आदि ने किया।

फोटो केप्शन: सुजानगढ़-विद्यार्थियों को स्वेटर्स उपलब्ध करवाते क्लब पदाधिकारी व अन्य लोग।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार