Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

श्रमदान के बाद दी यातायात नियमों की जानकारी 

श्रमदान के बाद दी यातायात नियमों की जानकारी 


सुजानगढ (नि.सं.)। स्थानीय राजकीय जीएचएस महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत स्वच्छता अभियान से की गई। जिसके तहत स्वयंसेवकों द्वारा संपूर्ण महाविद्यालय परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर में उगे खरपतवार हटाए गए, परिसर की साफ-सफाई की गई, दीवारों व छतों पर लगे जालों को हटाया गया तथा पौधों में पानी डालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम व द्वितीय इकाई अधिकारी हरिलाल जांगिड़, दिव्या जांगिड़, स्टाफ सदस्य सुश्री अर्चना रांकावत, अनुप्रिया व पिंटू कुमारी सहित स्वयंसेवक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा जैसे सामाजिक सरोकारों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार