Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

 महिला सफाईकर्मी के साथ गाली-गलोच का आरोप, बाद में हुआ राजीनामा

 महिला सफाईकर्मी के साथ गाली-गलोच का आरोप, बाद में हुआ राजीनामा


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय पुलिया चौराहे के पास दैनिक सफाई का कार्य कर रही महिला सफाईकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने और गालियां निकालने के आरोप लगे हैं। गुलाम नबी नामक व्यक्ति पर गाली गलोच करने के आरोप लगे। घटना के बाद सफाईकर्मियों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने कोतवाली पुलिस थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नथमल चांगरा ने कहा कि घटना के बाद सफाईकर्मियों में काफी आक्रोश है, जल्द से जल्द प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान अजय ढ़ेनवाल, गंगाधर लाखन, पार्षद तरूण सियोता, पार्षद रेंवतमल पंवार, राजेश सुंगत सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इसके बाद सभी लोग डीएसपी दरजाराम बोस के आवास पर पहुंचे, जहां डीएसपी ने समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी नगरपरिषद कार्यालय पर पहुंचे और कार्यवाहक आयुक्त विक्रम जोरवाल को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर कार्यवाही की मांग की। दूसरी ओर इस मामले में सीआई बैगाराम मीणा ने बताया कि आरोपी गुलाम नबी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीआई बैगाराम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया और पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस कार्यवाही नहीं चाहने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

फोटो केप्शन: सुजानगढ़-कोतवाली थाने में प्रदर्शन करते लोग।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार