Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
चुरू

गौसेवा कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन मनाया, प्रदेश मुखिया की दीर्घायु की कामना

द्वारा Jaipur Times
गौसेवा कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन मनाया,  प्रदेश मुखिया की दीर्घायु की कामना

तारानगर

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन सोमवार को तारानगर की माँ जालपा गौशाला में गौसेवा कर मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं भाजपा नेता राकेश जांगिड़, नगर अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल, महावीर पूनियाँ, सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया तथा मुख्यमंत्री शर्मा की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
भाजपा नेता जांगिड ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। यह गर्व की बात है कि इन्हीं उपलब्धियों के साथ आज मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है। बीते दो वर्षों में राजस्थान विकास और प्रगति की राह पर तेजी से अग्रसर हुआ है तथा निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने प्रदेश को ऐसा ही सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व सदैव मिलता रहे, इसके लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राजेन्द्र कुमार, विकास अधिकारी अशोक कुमार, सीबीईओ बबलेश शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. रामदास स्वामी, मो. तैयब, रणजीत सिंह तंवर, विशाल शर्मा, संजय स्वामी सहित भाजपा के. पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो 01 मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर गायों को गुड़ खिलाते भाजपाई।.

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।