Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सालासर –दो दिवसीय त्रिनेत्र गणेश जी महाराज की धार्मिक यात्रा रविवार को संपन्न हुई। 

सालासर –दो दिवसीय त्रिनेत्र गणेश जी महाराज की धार्मिक यात्रा रविवार को संपन्न हुई। 


सालासर बाबुलाल राव सिद्धपीठ सालासर धाम के बालाजी मंदिर के पुजारी के. डी. पुजारी के सान्निध्य में रणथंभोर के श्री गणेश जी महाराज के दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। चूरू के भजन सम्राट स्वामी आकाश नाथ महाराज के साथ श्रद्धालुओं ने श्री गणेश महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। गणेश जी महाराज के मंदिर के पुजारी ने पूजा अर्चना करवाई। आकाश नाथ महाराज और श्रद्धालुओं ने देश ओर प्रदेश में खुशहाली की मनोकामना की। लड्डू और नारियल का प्रसाद चढ़ाया।
आकाश नाथ महाराज ने बताया कि रणथंभोर गणेश मंदिर बहुत प्राचीन है और रणथंभोर किले में स्थित है । यह भक्तों और आगंतुकों के लिए एक अत्यंत भावपूर्ण स्थान है। रणथंबोर गणेश मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। रणथंभोर में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है और इसे भगवान गणेश की उत्पत्ति के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिनके बारे में कहा जाता है कि उनका जन्म इसी दिन हुआ था। इस दिन हजारों भक्त मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। भगवान गणेश की स्तुति में गीत और भजन गाए जाते हैं। रणथंभोर किले में स्थित गणेश मंदिर राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में से एक है।
इस दौरान वासुदेव पुजारी, गोपाल ढाका, बलवान सैन, प्रदीप सैनी, रोहित शर्मा, रामपाल शर्मा, नितिन शर्मा, श्रीराम शर्मा, सुनील, दूसाद प्रदीप सैनी जिओ मेरी जान दिनेश नवरत्न सोनी सी आर फगेड़िया कमल शर्मा कमल शर्मा सुनील शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार