Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्वच्छता महोत्सव के तहत हुआ कार्यक्रमों का आयोजन 

स्वच्छता महोत्सव के तहत हुआ कार्यक्रमों का आयोजन 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। राजस्थान सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर -स्वच्छता का महोत्सव.. थीम पर नगर परिषद द्वारा आयुक्त विक्रम जोरवाल के सानिध्य में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी इंजीनियर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नगरपरिषद क्षेत्र में स्थित मंदिरों की साफ - सफाई करते हुए श्रमदान किया गया। इसी प्रकार स्वछच्ता रैली का आयोजन भी किया गया, जो नगरपरिषद से लेकर गांधी चौक तक पहुंची। आयुक्त श्रीमान विक्रम जोरवाल, अभियंता सुश्री चारवी, एटीपी उदयसिंह, पार्षद दीनदयाल पारीक, भाजपा नेता एडवोकेट मनीष दाधीच, स्वास्थ्य निरीक्षक ओमप्रकाश स्वामी, मुन्नालाल मीणा आदि मौजूद रहे। फायरमैन देविका, लेखा सहायक नरपत जाट, सरिता बुडानिया, शहरी रोजगार सहायक मनीषा गाडोलिया, एमआईएस कृष्णा शर्मा आदि कर्मचारियों ने श्रमदान किया और रंगोली भी बनाई गई।
इसी प्रकार निकटवर्ती ग्राम पंचायत गोपालपुरा में भी स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता के आदर्श को अपना कर हम अपने देश की प्रगति को सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रशासक सविता राठी ने सैकड़ों बच्चों महिलाओं एवं ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए शपथ दिलाई। देशभक्ति के गानों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने नारे लगाते हुए गलियों की सफाई करते हुए रैली निकाली। गांव के बाहर कचरे की ढेरियों की सफाई ऐच्छिक श्रमदान करके की गई। पंचायत समिति से स्वच्छता प्रभारी कमलकांत बेदी, रामानंद फलवाडिया, स्वास्थ्य विभाग से डॉ बबीता, एएनएम सरिता, अर्जुन, केशरी सिंह, हरकेश प्रजापत, गौतम सिंह, भवरसिंह, ज्योति कच्छावा, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सुआ कंवर, टिंकू शर्मा, परमेश्वरी, संतोष पिलानिया, ममता, सरोज कंवर, बिमला, सुनीता सारण, संजू आदि उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन: सुजानगढ़-नगरपरिषद द्वारा निकाली गई स्वच्छता रैली।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर जिले की इन कॉलोनियों को मिलेगा अब बीसलपुर का पानी, कनेक्शन प्रक्रिया हुई शुरू