रतननगर, 14 दिसम्बर। वर्तमान प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यहां रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर के नेतृत्व में एवं अधिशाषी अधिकारी संजू खोड के निर्देशानुसार रतननगर चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल की बालिकाओं द्वारा नगरपालिका प्रागंण में स्वच्छता के चार रंग थीम पर रंगोली सजाकर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया गया। अधिशाषी अधिकारी संजू खोड ने बताया कि इन्हीं कार्यक्रमों के अन्तर्गत श्मशान भूमि ओंकार आश्रम के सामने मुक्तिधाम में साफ-सफाई का कार्य, प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता सैनानियों एवं गणमान्यजनों द्वारा श्रमदान, स्वच्छता रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश तथा सामुदायिक शौचालयों एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई आदि का कार्य करवाया गया। अधिशाषी अधिकारी संजू खोड ने बताया कि इसके अलावा नव उत्थान-नई पहचान बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान आधारित कार्यक्रम अन्तर्गत विभिन्न नवाचार भी किये गयें। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन की टीम के अलावा नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहें।
चुरू
नगरपालिका रतननगर में स्वच्छता के चार रंग थीम पर सजाई रंगोली


