Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मेंटिनेंस अवधि में सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त ठेकेदार द्वारा नहीं दिया जा रहा मेंटिनेंस पर ध्यान भाजपा नेता ने की सड़क को सही करवाने की मांग 

the-road-was-damaged-in-several-places-during-the-maintenance-period-the-contractor-is-not-paying-attention-to-maintenance-a-bjp-leader-demanded-that-the-road-be-repaired

मेंटिनेंस अवधि में सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त ठेकेदार द्वारा नहीं दिया जा रहा मेंटिनेंस पर ध्यान भाजपा नेता ने की सड़क को सही करवाने की मांग 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सड़कों का निर्माण हो जाता है और अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण नहीं करने पर मेंटिनेंस अवधि के दौरान भी सड़कें टूटी हुई पड़ी रहती हैं। महीनों तक इनका मेंटिनेंस नहीं किया जाता और ऐसे करते-करते ही रख रखाव की 5 साल की अवधि निकल जाती है। इसी प्रकार का उदाहरण इन दिनों देखने को मिल रहा है- सालासर रोड़ स्थित मेघवाल बस्ती से लेकर बोबासर की ओर जाने वाले रास्ते पर हरीराम बाबा मंदिर तक बनी सड़क पर। दरअसल यहां पर 2023 के अंतिम दिनों में सड़क का निर्माण कार्य पूरा हुआ था। मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत करीब 150 लाख रूपए के बजट से यह सड़क बनी। उसके बाद संवेदक फर्म श्रीराम इंटरप्राइजेज की 5 वर्ष रख रखाव की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक निर्माण विभाग सुजानगढ़ द्वारा इसका निर्माण करवाया गया। लेकिन सड़क को दो साल ही बीतें हैं और सड़क से लगते घुमाव पर जगह-जगह बनाए गए सीसी शोल्डर्स पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गए हैं और ये आने वाले दिनों में दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। दूसरी ओर सीसी शोल्डर्स के हालात ये हैं कि इनके नीचे से रेत निकलकर ये थोथे होते जा रहे हैं, जिसके कारण कोई वाहन चालक आने वाले दिनों में इनमें वाहन सहित धंस जाऐगे, ऐसी गूंजाईश बनने लगी है। लेकिन इन क्षतिग्रस्त सीसी शोल्डर्स से समझा जा सकता है कि पीडबल्यूडी के अधिकारी अपने ही द्वारा बनवाई गई नई सड़कों का एक साल में एक बार भी निरीक्षण नहीं करते, जो उनकी कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है। वहीं भाजपा नेता डॉ. शंकर जिलोया ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर सीसी शोल्डर्स को सही करवाये जाने और दबे हुए ब्लॉक्स को सही करवाये जाने की मांग की है, ताकि यहां पर हादसों की आशंका को खत्म किया जा सके।

फोटो केप्शन: सुजानगढ़-मेंटिनेंस अविध में क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार