Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विकास कार्यों में कोई भेदभाव नही - महर्षि 

विकास कार्यों में कोई भेदभाव नही - महर्षि 


रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने रविवार को शहर के वार्ड नंबर 45 में नई सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया | इस दौरान वार्डवासियों ने पूर्व विधायक महर्षि एवम अन्य भाजपा नेताओं का पुष्पहार एवम साफा पहनाकर स्वागत किया | महर्षि ने कहा कि जाति,धर्म एवम सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विकास कार्य करवाए जा रहे है | विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है | विकास कार्य करवाने में किसी भी तरह का भेदभाव नही किया जा रहा है | महर्षि ने कहा कि आवागमन का सुगम साधन होना वर्तमान की आवश्यकता है | सड़क निर्माण होने से वार्डवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी | उल्लेखनीय है कि शहर के वार्ड नंबर 45 में सीसी सड़क मय नाला निर्माण कार्य परसाराम शर्मा के घर से धनराज सैनी के घर तक सड़क निर्माण कार्य 22.37 लाख रुपये की लागत से शुरू किया गया है | इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता ओम महर्षि प्रवीण शर्मा,मण्डल मंत्री भीमराज प्रजापत,ओमप्रकाश महर्षि,परसाराम शर्मा,मोतीलाल नाई,मुरारीलाल सांखोलिया,मदन शर्मा,पवन सैनी,महावीर सोनी,दुर्गाराम माली,बजरंग झाडोलिया,महेश महर्षि,प्रेम आत्रेय,बंशीधर स्वामी,राजा महर्षि,सुरेश बिंयाला,सांवरमल नायक,पूर्णाराम नायक,सुरेश झाडोलिया,गोपीकिशन नाई,डॉ ओमप्रकाश शर्मा,रामवतार शर्मा,विनोद शर्मा,परमेश्वर रक्षक,मदन स्वामी,सुनील कम्मा,कुलदीप गौड़,महेश इदौरिया,धर्मेद्र आत्रेय,श्रवण सारस्वत,फूलचन्द जोगी,मनोज पारीक,किशोर शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार