Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अवैध वूसली को रोकने की मांग 

अवैध वूसली को रोकने की मांग 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। बीएड कॉलेज में अवैध रूप से रूपयों की वसूली अभ्यर्थियों से किए जाने के आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुजानगढ़ इकाई की ओर से एडीएम संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि चन्द्रशेखर महिला टीटी कॉलेज व टीटी कॉलेज में बिना किसी गाईड लाईन के ही विद्यार्थियों से जबरदस्ती एग्जाम फार्म जमा करवाने पर 820, इंटरशिप का रिलीव लेटर लेने पर 2 हजार और 36 सौ रूपए, प्रवेश पत्र लेने पर 6 सौ रू. एवं प्रवेश फार्म के 4 सौ रूपए लिए जा रहे हैं। जिसकी कोई भी रसीद नहीं दी जा रही है। पैसे नहीं जमा करवाने पर मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। ज्ञापन पर एडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान एबीवीपी के जिला संयोजक जयसिंह राठौड़, इकाई अध्यक्ष बच्चन सिंह जोधा, राजेश, राहुल, हर्ष, किशन, करण, अविनाश, सिद्धार्थ, अशोक, सुनील कुमावत आदि लोग मौजूद रहे।

फोटो केप्शन: सुजानगढ-एडीएम को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार